फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Road accident in Kasganj: three cousins died after being crushed by pickup car

कासगंज में सड़क हादसा: वाहन की टक्कर से तीन चचेरे भाइयों की मौत, परिवार में मची चीत्कार

Fri, 22 Oct 2021 07:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 22 Oct 2021 07:53 PM IST
सार

पटियाली क्षेत्र में हाईवे पर मोपेड सवार तीन भाइयों को पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिससे तीनों की मौत हो गई। तीनों युवक बाजार जा रहे थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवारों में चीत्कार मच गई। 

विज्ञापन
Road accident in Kasganj: three cousins died after being crushed by pickup car
स्वास्थ्य केंद्र पर रोते मृतकों के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के पटियाली क्षेत्र में शुक्रवार शाम को भीषण सड़क हादसा हो गया। गांव लालूपुरा के पास हाईवे पर पिकअप गाड़ी ने मोपेड सवार तीन चचेरे भाइयों को रौंद दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम कराया है। 

विज्ञापन


सिकंदरपुर वैश्य के गांव बंगसनगर निवासी उपेंद्र (35) पुत्र सुरेश सिंह, उसका चचेरा भाई रुकुम सिंह (25) पुत्र एवरन सिंह एवं परिवार का भाई नारायण सिंह (30) पुत्र राजेंद्र मोपेड से बरी बगवास में लगने वाले साप्ताहिक शुक्रवार बाजार से घर के लिए सामान खरीदने को जा रहे थे। 
विज्ञापन


जब तीनों लालूपुरा के निकट पहुंचे तभी पिकअप गाड़ी ने उनकी मोपेड में टक्कर मार दी और तीनों को रौंदती हुई चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। शवों की शिनाख्त हो जाने के बाद परिजनों को सूचना दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में खत्म हुआ पूरा परिवार: फिरोजाबाद के आठ लोगों की मौत से गांव में पसरा मातम, नहीं जले चूल्हे

सूचना मिलने पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हादसा कर भागने वाली पिकअप गाड़ी को पकड़ने के लिए आसपास के क्षेत्रों में पुलिस को सूचना भेज दी गई। जिससे गाड़ी को कुछ ही दूर पर पकड़ लिया गया। समाचार लिखे जाने तक हादसे की प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है।

परिवार में मची चीत्कार 
सड़क हादसे में तीन चचेरे भाइयो की मौत से परिवारों में चीत्कार मच गई। हादसे को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश भी देखा गया। पुलिस ने समझा बुझाकर ग्रामीणों को शांत किया। जब ग्रामीणों को पता चला कि तीनों के शव स्वास्थ्य केंद्र पर है तो वहां से ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र की और दौड़ लिए। 

ग्रामीणों ने मृतकों के परिवारों को ढांढस बंधाया। मृतकों के शवों को पुलिस ने अपनी गाड़ी से ही स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। स्वास्थ्य केंद्र पर एकत्रित ग्रामीण पुलिस की गाड़ी के आगे घेरा बनाकर खड़े हो गए और शवों के उतारे जाने का इंतजार करने लगे।

बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
तीन चचेरे भाइयों की मौत के बाद आठ बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। तीनों भाई मनरेगा के तहत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते थे। मृतक नरायण सिंह के दो बच्चे हैं। जबकि उपेंद्र व रुकुम सिंह के 3-3 बच्चे हैं। नरायण सिंह की पत्नी सुधा, उपेंद्र की पत्नी तुलसा एवं रुकुम की पत्नी बंटी का रो-रोकर बुरा हाल था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed