फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   road accident in kasganj

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलटी, एक की मौत, 30 घायल

Wed, 13 Nov 2019 10:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
road accident in kasganj
पटियाली के तरसी के निकट पलटी श्रद्घालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली - फोटो : KASGANJ
गंजडुंडवारा/पटियाली। थाना सिकंदरपुर वैश्य के गांव तरसी में मैनपुरी-बदायूं हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में पलट गई। इसके नीचे दबने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि 30 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पटियाली ले जाया गया। जहां से गंभीर रू प से घायल 11 श्रद्धालुओं को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार सुबह बड़ौला गांव के करीब 40 श्रद्धालु ट्रैक्टर- ट्रॉली में सवार होकर गंगास्नान के लिए कादरगंज जा रहे थे।
जैसे ही ट्रैक्टर मैनपुरी बदायूं हाईवे पर पहुंचा तभी चालक सचिन ने ट्रैक्टर की रफ्तार बढ़ा दी। कुछ ही दूरी पर बोलेरो कार को ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो कर ट्रॉली सहित खाई में पलट गया। इससे कुछ लोग दूर जा गिरे। जबकि कई श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दब गए। इसमें अर्जुन(40) पुत्र रघुवीर शाक्य की मौत हो गई। जबकि 30 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए। सूचना सिकंदपुर वैश्य थाना पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को सीएचसी में भर्ती करवाया गया। जबकि अर्जुन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

ये हुए घायल
कासगंज। घटना में राजकुमार, आशाराम, नैना, विशाल, प्रमोद, खुशबू, प्रेमवती, राजू, नेमावती, रानावती, विनीता, रीना, सीमा, संगीता, शिवानी, रिंकी, बबलू, छवि, जीवन लाल, आशादेवी, प्रियंका, विद्यावती, धानवती,रवी, अंजली, शालिनी, रीता, जसवीर, अनामिका घायल हो गए। इसमें से गंभीर रूप से घायल जीवन लाल, आशादेवी, प्रियंका, विद्यावती, धानवती,रवी, अंजली, शालिनी, रीता, जसवीर, अनामिका को रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed