फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   road accident, expressway, mainpuri

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई कार, चालक की मौत

Tue, 29 Oct 2019 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
road accident, expressway, mainpuri
एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : MAINPURI
करहल(मैनपुरी)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन 95 के पास मंगलवार की सुबह अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में अलीगढ़ निवासी चालक और लखनऊ निवासी तीन युवतियां घायल हो गईं। सभी को सैफई में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान चालक ने दम तोड़ दिया। कार सवार एक युवती भाई दूज पर लखनऊ जा रही थी।
विज्ञापन

लखनऊ के गोमतीनगर निवासी शैफाली पुत्री सुशील मल्होत्रा दिल्ली के छत्तरपुर में निवास कर रही हैं। वह यहां एक एनजीओ का संचालन करतीं हैं। मंगलवार को वह सहकर्मी जॉर्जीना मैडाक्स और मायना मुखर्जी के साथ कार से भाईदूज पर कार से लखनऊ स्थित घर जा रहीं थीं।
विज्ञापन

कार को चालक देवेंद्र निवासी गंगापुर अलीगढ़ चला रहा था। पुलिस के अनुसार आगरा पहुंचने के बाद चालक ने नींद आने की बात कही तो शैफाली ने उसे पीछे की सीट पर बैठा दिया। वह खुद गाड़ी चलाने लगीं। वहीं उनके पास मायना मुखर्जी बैठ गईं। सुबह करीब छह बजे करहल क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर गांव किरथुआ के पास माइल स्टोन 95 पर पहुंचने के बाद अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में पीछे बैठे चालक देवेंद्र व जॉर्जीना मैडाक्स गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं शैफाली व मायना को भी चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सैफई मिनी पीजीआई में भर्ती कराया। वहां चालक देवेंद्र की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतक व घायलों के परिजन सैफई पहुंच गए।

एयरबैग खुलने से बची जान
हादसे के वक्त शैफाली जहां गाड़ी ड्राइव कर रहीं थीं, वहीं मायना बगल की सीट पर बैठी थीं। डिवाइडर से कार टकराने के साथ ही एयरबैग खुल गए। जिस वजह से दोनों को गंभीर चोट नहीं लगीं। वहीं पीछे लगे एयरबैग न खुलने की वजह से चालक और जॉर्जीना गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाद में चालक देवेंद्र की मौत हो गई। वहीं जॉर्जीना की हालत भी गंभीर बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed