फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   road accident death mainpuri news

आगरा: सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत, दो घायल

Tue, 14 Feb 2023 12:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
road accident death mainpuri news
बेवर। थाना क्षेत्र में सोमवार की रात मोटा रोड पर बाइक सवारों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी हादसे में बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में दो युवक घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

जनपद फर्रुखाबाद के थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव पकारिया निवासी देवेंद्र सिंह सोमवार को किसी काम से बेवर आया हुआ था। रात करीब 8:30 बजे बाइक से गांव वापस लौट रहा था। बाइक पर उसके साथ रमन, हिमांशु और डंपी निवासी रूपनगर पकरिया भी थे। बाइक जब थाना क्षेत्र के मोटा रोड पर जैतपुर के सामने पहुंची, तभी किसी वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में हिमांशु (18) डंपी (19) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं देवेंद्र सिंह और रमन गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां घायलों को प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शव पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed