फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Road Accident At Firozabad In Year 2020 Hindi News

Year Ender 2020: हादसों से 'लाल' होती रहीं सुहाग नगरी की सड़कें, हर दिन गई जान

Wed, 30 Dec 2020 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 30 Dec 2020 12:06 AM IST
सार

  • वर्ष 2020 में 520 हुए हादसे
  • 315 की मौके पर मौत
  • 50 ने उपचार के दौरान तोड़ा दम 

विज्ञापन
Road Accident At Firozabad In Year 2020 Hindi News
हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वर्ष 2020 की बात करें तो सुहागनगरी में हादसों से सड़कें लाल होती रहीं हैं। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और राष्ट्रीय राजमार्ग सिक्स लेन में आए दिन होने वाले हादसों में सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो वर्ष 2020 में 520 हादसे हुए और इसमें 315 लोगों की जान गई वहीं 433 लोग घायल हुए। इन घायलों में भी करीब 50 ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


जिले में हुए प्रमुख हादसे

-4 फरवरी 2020-थाना जसराना क्षेत्र के नगला जाट अवध चौक के समीप हादसे में दो युवकों की मौत हो गई थी। दिनौली गोरवा निवासी सचिन व शिकोहाबाद के चितावली निवासी भूपेंद्र शामिल थे। 
विज्ञापन


-12 फरवरी 2020 की रात्रि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे दिल्ली से बिहार को जा रही स्लीपर बस की ट्रक से भिड़ंत होने से बस के चालक सहित सात यात्रियों की मौके पर मौत हो गई थी। अधिकांश मृतक लखनऊ, बिहार एवं दिल्ली के थे। जबकि 25 लोग घायल हो गए थे। सभी को सैफई ले जाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


-10 मई 2020 को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर थाना मटसेना क्षेत्र में बाइक सवार दिल्ली स्वरूपनगर के निवासी पिता-शिव प्रताप व पुत्री गुनगुन की मौत हो गई थी जबकि पत्नी रीता देवी एवं बेटा अंशू घायल हो गए थे। वह इटावा के चौबिया के गांव तबूली में ससुराल को जा रहा था। 

Road Accident At Firozabad In Year 2020 Hindi News
हादसा - फोटो : अमर उजाला
-13 अगस्त 2020 में नसीरपुर कट के पास ऑटो खड़े ट्रॉला में घुस गया था जुबैर पुत्र खरदुल निवासी महीपाल थाना गुसमुंडी, फिरोज अख्तर हुसैन पुत्र हबीबउद्दीन की मौत हो गई थी। तीन लोग घायल हुए थे। 

-16 अगस्त 2020 को बिहार से मजदूरों को लेकर ही मेहसाणा गुजरात जा रही बस में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर नसीरपुर कट के पास डिवाइडर से टकराकर आग लग गई थी। इसमें एक मजदूर बिश्नू ऋषिदेव की आग से जलने से मौत हो गई थी। 

-नगला खंगर के सर्विस रोड पर बहन के यहां लड़की को लेकर नसीरपुर रोड पर अज्ञात वाहन ने रौंद दिया था सुभाष (25)पुत्र बाबूराम सुंदर का पुरा एवं विशंभर पुत्र बाबूलाल की मौत हो गई थी।

26 नवंबर 2020 को थाना नारखी क्षेत्र में फिरोजाबाद- फरिहा रोड स्थित भूतेश्वर मंदिर के समीप ट्रॉला के ऑटो पर चढ़ जाने से बीटीसी की दो छात्राओं इटावा निवासी तृप्ति चौधरी व किरन राजपूत व एक महिला एवं एक बच्चे की मौत हो गई थी, जबकि टेंपो चालक ठारपूठा के निवासी गणेश दीक्षित की अगले दिन मौत हो गई थी। महिला एवं बच्चे की शिनाख्त अभी तक पुलिस नहीं करा सकी है। 
 

उम्मीद 2021...
-हादसे रोकने को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के साथ-साथ एनएच-टू पर सीसीटीवी कैमरों को लगाने की तैयारी चल रही है। 

 -कंडम एवं कबाड़ा हो चुके वाहनों की विशेष निगरानी की जाएगी ताकि ऐसे हादसों को रोकने में सहायक बन सकें। 

यातायात माह में हुए सर्वाधिक हादसे, अप्रैल में हुए सबसे कम  
जिले की पुलिस नवंबर माह को यातायात माह के रूप में मनाती है। हादसे रोकने को हर दिन जन जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं। नवंबर 2020 में जिले में सर्वाधिक 68 दुर्घटनाएं हुई। इसमें 46 लोगों की इन हादसों में मौत हो गई। जबकि 39 लोग घायल हुए हैं। वहीं लॉकडाउन के कारण अप्रैल 2020 में सबसे कम 17 हादसे हुए और सात लोगों की मौत हुई व 12 घायल हुए थे। 

हादसे रोकने को पुलिस रोड पर रही सक्रिय, 93083 वाहनों के चालान, 47.22 लाख वसूले  
हादसों को रोकने के लिए पुलिस भी रोड पर सक्रिय रही। जिले की पुलिस ने वर्ष 2020 में सघन चेकिंग अभियान चलाए। 93,083 वाहनों के चालान काटे गए तथा 370 वाहनों को सीज किए जाने की कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने 47.22 लाख से अधिक का अर्थदंड वसूल किया। पुलिस ने सर्वाधिक ही 87,690 ई-चालान एवं 30 वाहनों के ई-चालान के ही माध्यम से सीज किए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed