{"_id":"62cd5a18bdeeb54f2775e51c","slug":"rld-president-jayant-chaudhary-yova-panchayat-in-agra-against-agni-veer-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंत का सवाल: जब सेना में पेंशन नहीं तो सांसदों-विधायकों को क्यों? पीएम मोदी युवाओं की भावनाओं को समझना नहीं चाहते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयंत का सवाल: जब सेना में पेंशन नहीं तो सांसदों-विधायकों को क्यों? पीएम मोदी युवाओं की भावनाओं को समझना नहीं चाहते
Tue, 12 Jul 2022 05:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 12 Jul 2022 05:24 PM IST
सार
युवा पंचायत को संबोधित करते हुए रालोद मुखिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं की भावनाओं को समझना नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के मुखिया जयंत चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने अग्निपथ योजना के खिलाफ खंदौली में पंचायत कर युवाओं से संवाद किया। उन्होंने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर फौजियों को पेंशन नहीं मिलेगी तो सांसद-विधायक भी इसके हकदार नहीं हैं। केंद्र सरकार इनकी भी पेंशन बंद करे। अग्निपथ योजना का वह राज्यसभा में भी विरोध करेंगे। मंगलवार को यमुना एक्सप्रेसवे के इंटरचेंज गोल चक्कर मैदान में युवा महापंचायत करते हुए जयंत ने प्रधानमंत्री पर युवाओं की भावनाओं से खेलने का आरोप लगाते हुए योजना वापस लेने की मांग की।
रालोद मुखिया ने कहा की मोदी भारतीय सेना की परंपरा को समाप्त करना चाहते हैं। सैनिकों को पेंशन नहीं मिलेगी, तो इनका घर कैसे चलेगा। सभी विभागों में 60 लाख पद अभी भी रिक्त हैं, इनमें भर्तियां हों, जिससे युवाओं को रोजगार मिले। केंद्र सरकार सारे सरकारी उपक्रम बंद कर रही है, तो नौकरियां कैसे मिलेंगी। अग्निपथ के विरोध में युवा खुद सड़कों पर आए हैं, उन्हें भड़काया नहीं था। इन पर लगे मुकदमे वापस लिए जाएं।
पंचायत की अध्यक्षता गुल्ली प्रधान और संचालन जिलाध्यक्ष नरेंद्र बघेल ने किया। पंचायत में सादाबाद के विधायक गुड्डू चौधरी, कप्तान सिंह चाहर, डॉ. मालती चौधरी, चौधरी जगपाल, सपा नेता डॉ. वीरेंद्र चौहान, चौधरी रामवीर सिंह, राजू तोमर, रैली प्रभारी चेतन मलिक, भूदेव प्रधान, वीके चौधरी, सत्यवीर रावत, डॉ. रूपेश चौधरी, सौरभ चौधरी, सत्यवीर चौधरी, राजपाल यादव, बृजेश चाहर, केशव चौधरी, यशेंद्र आर्य, मानव चौधरी, दुर्गेश शुक्ला, जयपाल खिरवार, चौधरी गोपी चंद आदि मौजूद रहे।