फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   RLD MLA Scorpio car stolen from outside the house in Kamla Nagar Agra

Agra: घर के बाहर से विधायक की स्कॉर्पियो कार चुरा ले गए चोर, सीसीटीवी में कैद वारदात

Sun, 26 Jun 2022 04:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 26 Jun 2022 04:57 PM IST
सार

पॉश इलाके कमला नगर में चोरों ने कार चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने इस बार किसी आम इंसान की नहीं बल्कि विधायक की कार चुराई है।

विज्ञापन
RLD MLA Scorpio car stolen from outside the house in Kamla Nagar Agra
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के पॉश इलाके कमला नगर में चोरों ने हाथरस के सादाबाद से रालोद विधायक प्रदीप चौधरी की स्कॉर्पियो कार को चोरी कर लिया। यह कार घर के सामने खड़ी थी। चोर कार से आए थे। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। विधायक के छोटे भाई सुरेश बाबू ने मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


सादाबाद के गांव नौपुरा मई के रहने वाले प्रदीप चौधरी उर्फ गु्डू चौधरी राष्ट्रीय लोकदल से विधायक हैं। वह कमला नगर के ब्लाक डी- 534 में रहते हैं। 19 जून को छोटे भाई सुरेश बाबू उनसे मिलने आए थे। उन्होंने अपनी स्कार्पियो यूपी 86 आर 6951 को घर के दरवाजे पर खड़ा किया था।
विज्ञापन

 
रात में स्कॉर्पियो चोरी कर ली गई। अगले दिन सुबह पता चला। सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो उसमें रात लगभग दो बजे सफेद रंग की स्विफ्ट कार सवार सवार दो से तीन चोर नजर आए। 20 मिनट में उनकी स्कार्पियो का लॉक खोल उसे लेकर चले गए। पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों के बारे में पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed