फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rld district president and in-charge clashed with each other when protest against problems of farmers In Agra

Agra: कलेक्ट्रेट में भिड़े रालोद जिलाध्यक्ष और प्रभारी, किसानों की समस्याओं को लेकर धरना देने पहुंचे थे

Tue, 07 Feb 2023 10:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 07 Feb 2023 10:42 PM IST
सार

रालोद जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस मामले में राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी को अवगत कराया जाएगा। कहासुनी के बाद दोनों गुटों ने अलग-अलग ज्ञापन दिए। इसके बाद वहां से निकल गए।  

विज्ञापन
Rld district president and in-charge clashed with each other when protest against problems of farmers In Agra
आगरा कलेक्ट्रेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के कलेक्ट्रेट में मंगलवार को धरना-प्रदर्शन करने पहुंचे जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके बाद दोनों गुटों ने किसानों की समस्याओं को लेकर अलग-अलग ज्ञापन दिए।

विज्ञापन


छुट्टा पशुओं से निजात, फसलों के उचित मूल्य और गन्ना किसानों के भुगतान की मांग को लेकर विगत एक महीने से रालोद किसान संदेश यात्रा निकाल रहा है। 75 जिलों से करीब चार लाख पोस्ट कार्ड मुख्यमंत्री के नाम भेजे गए हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन होना था। इस दौरान जिलाध्यक्ष महेश जाटव और जिला प्रभारी मुकेश डागुर के बीच नोकझोंक हो गई।

विज्ञापन

साथ आने के लिए कहा तो वह नहीं आए

जिला प्रभारी मुकेश डागुर का कहना है कि जिलाध्यक्ष दूर खड़े हुए थे। उन्हें साथ आने के लिए कहा तो वह नहीं आए। इस बात पर कहासुनी हुई थी। वहीं, जिलाध्यक्ष महेश जाटव का कहना है कि इस मामले में राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी को अवगत कराया जाएगा। कहासुनी के बाद दोनों गुटों ने अलग-अलग ज्ञापन दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर यह लोग मौजूद रहे

इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन आगरी, मयंक खिरवार, भगवान सिंह, संजय फौजदार, राकेश सोलंकी, अमर सिंह, गोपाल बघेल, उदघोष राना, शहर अध्यक्ष दुर्गेश शुक्ला, बच्चू सिंह भगौर, नेत्रपाल सिंह, रामवीर सिंह, सुधीर कुलश्रेष्ठ, गजेंद्र इंदौलिया, कप्तान सिंह जाटव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed