फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   RLD chief Jayant Chaudhary addressed the public meeting in Agra

UP Election 2022: जयंत चौधरी बोले- गठबंधन की सरकार बनने पर आगरा में खोला जाएगा आर्मी ट्रेनिंग कैंप

Sat, 05 Feb 2022 07:35 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Feb 2022 07:35 PM IST
सार

फतेहपुर सीकरी विधानसभा के किरावली में रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने सभा को संबोधित करते भाजपा पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री योगी के गर्मी वाले बयान पर भी पलटवार किया। 

विज्ञापन
RLD chief Jayant Chaudhary addressed the public meeting in Agra
किरावली में जनसभा को संबोधित करते जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के किरावली में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने शनिवार को फतेहपुर सीकरी विधानसभा से रालोद प्रत्याशी ब्रजेश चाहर के समर्थन में जनसभा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा-रालोद गठबंधन की सरकार बनने के बाद प्रदेश के विकास की नींव गांवों से रखी जाएगी। आगरा में आर्मी ट्रेनिंग कैंप खोला जाएगा, जिससे यहां का नौजवान आगे बढ़ सकेगा। 

विज्ञापन


रालोद मुखिया ने कहा कि बाबाजी की सरकार शुरू से ही किसान विरोधी रही है। चौधरी चरण सिंह कहते थे कि पूंजीपतियों से ही सारे काम करवा लिए जाएंगे तो किसानों का क्या होगा। चौधरी साहब हमेशा से ही किसानों के हित में खड़े रहे। मुख्यमंत्री योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि बाबाजी की नजर में सभी गुंडे और माफिया हैं। उनकी नजर में एक गुंडा मैं भी हूं। 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि गांव में बाबा, दादाजी को कहा जाता है। योगी बाबा को क्या पता के बाबा किसे कहते हैं। उनका उग्र स्वभाव है, तो बताइए वो बाबा कैसे हुए। वह कहते हैं 10 फरवरी के बाद गर्मी शांत हो जाएगी। अब बाबा जी को कौन समझाए कि हमारे तो खून में ही गर्मी है। उन्होंने कहा कि अब टेस्ट मैच खेलने का समय गया, अब 20-20 का समय है। भाजपा का विकेट गिराना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जयंत चौधरी ने कहा कि किसान की आय दोगुनी करने का वादा करने वाली सरकार उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं दे रही है। सरकार बिचौलियों को समाप्त करने की बात कह रही है, जिससे अडानी और अंबानी मनमाफिक दाम पर किसानों से फसल खरीदेंगे। जयंत ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ईमानदार थे तो उनका नाती जयंत भी उसी दिशा में अग्रसर है। 

उन्होंने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी ने व्यापारियों की कमर तोड़ दी। कोरोना काल में भी सरकार की व्यवस्थाएं बेहतर नहीं रहीं। बेरोजगारी का आलम भी विकट है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनने के बाद प्रदेश के विकास की नींव गांवों से रखी जाएगी। इस दौरान जयंत ने लोगों से गठबंधन के प्रत्याशी को वोट देने की अपील की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed