{"_id":"5c373b0fbdec2273212c5a55","slug":"rld-chief-ajit-singh-slams-pm-narendra-modi-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बोले अजित सिंह- मोदी राज में सबसे बुरी हालत किसानों की, कर्ज में डूबे काश्तकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोले अजित सिंह- मोदी राज में सबसे बुरी हालत किसानों की, कर्ज में डूबे काश्तकार
Thu, 10 Jan 2019 06:01 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोसीकलां (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोसीकलां (मथुरा)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 10 Jan 2019 06:01 PM IST
विज्ञापन
मंच पर रालोद मुखिया अजित सिंह व पार्टी के पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह ने गुरुवार को जनसंवाद रैली में केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी ने नोटबंदी से रोजगार खत्म कर दिया है। सबसे बुरी हालत किसानों की है। काश्तकार कर्ज में डूब रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सीमा पर आए दिन सैनिक शहीद हो रहे हैं। संवैधानिक संस्थाओं का नुकसान कर दिया है। अब यह सब बहुत हो गया। अब मोदी के अच्छे दिन लद चुके हैं, जनता के अच्छे दिन आने वाले हैं।
विज्ञापन
गुरुवार को कोसीकलां मंडी समिति परिसर में आयोजित जनसंवाद रैली को संबोधित करते हुए रालोद मुखिया अजित सिंह ने 25 मिनट के भाषण में 20 मिनट तक प्रधानमंत्री पर हमला बोला।
विज्ञापन
'किसानों की बुरी हालत'
रालोद रैली में किसानों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
किसानों के बीच हाय-हाय मोदी, बाय-बाय मोदी का नारा देते हुए कहा कि सीमा पर पहले से चार गुना सैनिक मारे जा रहे हैं। सीमावर्ती गांव खाली हो गए। उन्होंने कहा कि मोदी राज में सबसे बुरी हालत किसानों की है।
रालोद मुखिया ने कहा कि बिजली, खाद महंगी हो गई। फसल बीमा के नाम पर किसानों के 16 हजार करोड़ रुपये प्राइवेट कंपनी को दे दिए। नोटबंदी से रोजगार खत्म कर दिए। महिलाओं तक का पैसा नहीं छोड़ा।
उन्होंने कहा कि नीरव मोदी रकम लेकर भाग गया। उद्योगपतियों का 4.5 लाख करोड़ रुपये कर्ज माफ कर दिया, किसानों का दो लाख करोड़ रुपये माफ नहीं किया। अजित सिंह के निशाने पर मोदी ही नहीं अमित शाह और आरएसएस भी रहे।
कार्यक्रम को राजस्थान सरकार के मंत्री सुभाष गर्ग, कैराना सांसद तबस्सुम बेगम, पूर्व विधायक अनिल चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोकनाथ त्यागी, प्रदेश अध्यक्ष मसूद अहमद ने संबोधित किया।