फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   RLD candidate alleges administration of conducting bogus voting in Mathura

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: मथुरा में रालोद प्रत्याशी ने प्रशासन पर लगाया फर्जी मतदान कराने का आरोप

Sat, 03 Jul 2021 02:31 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 03 Jul 2021 02:31 PM IST
सार

शनिवार सुबह 11 बजे से जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए मतदान शुरू हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा और रालोद ने प्रत्याशी उतारे हैं। 

विज्ञापन
RLD candidate alleges administration of conducting bogus voting in Mathura
रालोद प्रत्याशी राजेंद्र सिंह सिकरवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हो रहा है। इस बीच राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रत्याशी राजेंद्र सिंह सिकरवार ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जिला प्रशासन भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में फर्जी वोटिंग करा रहा है। 

विज्ञापन


शनिवार की सुबह 11 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच कलक्ट्रेट में मतदान शुरू हुआ। दोपहर को रालोद प्रत्याशी ने जिला प्रशासन पर फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दो महिला सदस्यों का वोट ललित शर्मा ने डाला है। ललित शर्मा बसपा विधायक श्यामसुंदर शर्मा के पुत्र हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मथुरा में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा और रालोद ने प्रत्याशी उतारे हैं। भाजपा से किशन सिंह चौधरी और रालोद से राजेंद्र सिंह सिकरवार चुनाव मैदान में हैं। बसपा के 13 सदस्य हैं, लेकिन पार्टी की ओर से कोई चुनाव नहीं लड़ रहा है। जिले में कुल 33 जिला पंचायत सदस्य हैं। 

सुरक्षा के कड़े इंतजाम 
मथुरा में मतदान को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं। एक जोन और चार सेक्टरों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद किए गए हैं। हर गतिविधियों पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह को सुरक्षा की पूरी बागडोर सौंपी गई हैं।

यह है सदस्यों की स्थिति
- कुल जिला पंचायत के सदस्य- 33
- बसपा- 13
- भाजपा- 8
-रालोद- 8
- सपा- 1
- निर्दलीय- 3

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed