फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   riya's death. accident fire

पुलिस पूछताछ में सहेलियों ने बताया कि खेल खेल में दब गया था ट्रिगर

Fri, 03 Dec 2021 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
riya's death. accident fire
कासगंज पुलिस द्वारा मृतक छात्रा की सहेलियों से पूछताछ के सार को ट्वीटर पर किए गए पोस्ट का स्क्रीन - फोटो : KASGANJ
कासगंज। छात्रा की हत्या के मामले में नामजद की गईं तीन सहेलियों से पुलिस ने पूछताछ की। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। प्रारंभिक पूछताछ में सहेलियों ने पुलिस को बताया है कि खेल खेल में रायफल का ट्रिगर दबने के कारण छात्रा रिया को गोली लग गई। छात्राओं ने यह भी बताया कि गोली लगते ही वे घबरा गईं और घर से बाहर निकल गईं।
विज्ञापन

पुलिस ने ट्वीटर पर सहेलियों से पूछताछ के सार को पोस्ट किया है। पुलिस का कहना है कि रिया अपनी तीन सहेलियों के साथ एक सहेली के घर गई थी। सहेली के घर के कमरे में दरवाजे के पीछे लोडेड रायफल टंगी थी। उन्होंने खेल खेल में रायफल उठा ली और उसका ट्रिगर दब गया। ट्रिगर दबते ही गोली चल गई जो रिया को लगी। इसके बाद छात्राएं घर से बाहर की ओर घबराकर दौड़ पड़ीं। पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज भी छात्राओं का घर में प्रवेश करते हुए व घर से भागते हुए मिला है। पुलिस के मुताबिक दो छात्राएं एक ओर भागी हैं और एक छात्रा एक ओर भागी है। इस सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक छात्राओं ने दोपहर 1:06 मिनट पर प्रवेश किया है और इसके बाद करीब दो मिनट के अंतराल पर ही तीन छात्राएं घर से बाहर भागती हुई निकली हैं। सीसीटीवी के मुताबिक इस पूरे घटनाक्रम में दो मिनट से कम का समय लगा है।
विज्ञापन

- रिया की सहेलियों से पुलिस टीम ने पूछताछ की है। सहेलियों ने बताया कि खेल खेल में कमरे की दीवार पर टंगी लोडेड रायफल का ट्रिगर दब जाने से गोली चल गई, जो रिया को लगी है। जिससे छात्रा की मौत होना बताया गया है, लेकिन अभी पुलिस सभी तथ्यों की जांच पड़ताल कर रही है। सीसीटीवी फुटेज का भी परीक्षण किया जा रहा है- रोहन प्रमोद बोत्रे, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed