फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rituraj illuminated the name of the district by becoming an IAS

ऋतुराज ने आईएएस बनकर किया जिले का नाम रोशन

Mon, 30 May 2022 05:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 05:12 PM IST
विज्ञापन
Rituraj illuminated the name of the district by becoming an IAS
मैनपुरी। जनपद के गांव नगला बूंचा निवासी शिक्षक सतीश चंद्र यादव के बड़े बेटे ऋतुराज प्रताप सिंह ने जिले को नाम रोशन किया है। उन्होंने पहले ही प्रयास में संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर आईएएस के लिए 296वीं रैंक हासिल की है। ऋतुराज की सफलता पर जिले के लोग उनके आवास पर बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद के गांव नगला बूंचा (गांगसी) हाल निवासी करहल चौराहा सतीश चंद्र यादव बेसिक शिक्षा विभाग मेें शिक्षक हैं। उनके बड़े पुत्र ऋतुराज प्रताप सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास की है। ऋतुराज की मां गृहणी हैं। उन्होंने हाईस्कूल की परीक्षा वर्ष 2012 में नगर स्थित सुदिती ग्लोबल एकेडमी से और 12वीं सीआरबी स्कूल से वर्ष 2014 में पास की। वर्ष 2015 से 2019 तक ऋतुराज ने बीटेक की पढ़ाई की। वर्ष 2019-20 में एक साल के लिए जाम नगर की रिलायंस कंपनी में मेंटीनेंस इंजीनियर के रूप में नौकरी की। वर्ष 2021 में लोक सेवा आयोग की परीक्षा के लिए आवेदन किया तो नौकरी छोड़ दी। ऋतुराज ने बताया कि उसने पूरी लगन के साथ दिल्ली में रहते हुए आयोग की परीक्षा के लिए ऑनलाइन कोचिंग की। इस दौरान उन्होंने नौ से 10 घंटे तक पढ़ाई की। ऋतुराज ने अपनी सफलता का श्रेय पिता सतीश चंद्र यादव और मां सुनीता यादव को दिया है। गुरुजनों और साथियों को भी पढ़ाई में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

क्रिकेट के शौकीन हैं
ऋतुराज क्रिकेट के शौकीन हैं। पढ़ाई में अधिक लगन के कारण वे कॉलेज स्तर तक ही क्रिकेट खेल सके। वह पूर्व कप्तान विराट कोहली को पसंद करते हैं। उनका कहना है कि यदि डेढ़ साल भी लगन और सही गाइडेंस में परीक्षा की तैयारी की जाए तो सफलता हासिल की जा सकती है। ऋतुराज का छोटा भाई पुष्पराज प्रताप सिंह भी दिल्ली में रहकर सिविल सर्विस की तैयारी कर रहा है। हाल ही में पुष्पराज ने रुड़की से आईआईटी की परीक्षा पास की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed