फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rita was tont by husband for her sterile

आखिरी वक्त तक बांझ होने का ताना सुनती रही रीता देवी

Sun, 13 Feb 2022 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
rita  was tont by husband for her sterile
3एमएनपी-06-करहल के गांव ककर्रा में महिला की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन - फोटो : MAINPURI
करहल। गांव ककर्रा की रहने वाली रीता देवी की शादी को करीब 20 वर्ष का समय बीत चुका था। वह निसंतान थीं, अक्सर उन्हें बांझ होने का ताना भी सुनना पड़ता था। महिला ने अपने भतीजे को पारिवारिक तौर पर गोद ले रखा था। मिली जानकारी के अनुसार घटना के समय भतीजा भी कहीं बाहर गया था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला बांक की रहने वाली रीता देवी करीब 20 वर्ष पूर्व होती लाल से शादी कर ससुराल गांव ककर्रा आईं थीं। दंपती के बीच शुरू में काफी प्रेम था, लेकिन जैसे-जैसे समय बीता तो रीता के मां न बन पाने की वजह से परिवार के लोग ही उसे बांझ होने का ताना देने लगे। इस दौरान होती लाल भी शराब पीने लगा था। अक्सर उसका भी पत्नी से झगड़ा होता था। समय बीतने के साथ ही दंपती ने भतीजे अनुज को पारिवारिक रूप से गोद ले लिया। दोनों उसकी परवरिश कर रहे थे, रीता उसे अपने सगे बेटे से बढ़ कर प्यार करती थी। लेकिन बांझ होने के ताने ने रीता का पीछा नहीं छोड़ा। कुछ लोग दबी जुबान से बता रहे हैं कि पति भी अक्सर ताना देता था। शायद शनिवार की रात जब अनुज किसी शादी कार्यक्रम में गया था, तब दंपती के बीच इसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद होती लाल ने गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं पुलिस की अब तक की जांच में भी आरोपी के शराबी होने व हत्या करने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

आरोपी के पकड़ने पर खुलेगा हत्या का राज
पुलिस पत्नी की हत्या करने के बाद भागे आरोपी होती लाल की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। लेकिन अभी तक पुख्ता तौर पर हत्या की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि असली वजह तो आरोपी के पकड़े जाने के बाद सामने आ सकेगी। गिरफ्तारी के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed