फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rishi Prakash Yadav became Special Officer Pharmacy

डॉ. ऋषि प्रकाश यादव बने विशेष कार्य अधिकारी फार्मेसी

Sat, 05 Feb 2022 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Rishi Prakash Yadav became Special Officer Pharmacy
मैनपुरी। जिला अस्पताल में तैनात प्रभारी अधिकारी फार्मेसी ऋषि प्रकाश यादव का चयन विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) फार्मेसी के पद पर हुआ है। शनिवार को उनके चयन का पत्र मिलने के बाद जिला अस्पताल में उनका सम्मान किया गया।
विज्ञापन

मूलरूप से कुरावली थाना क्षेत्र के गांव नगला गढू़ निवासी ऋषि प्रकाश यादव ने वर्ष 1981 में राजकीय पॉलिटेक्निक द्वाराहाट से फार्मेसी की शिक्षा प्राप्त की। 1981 में ही उन्होंने धुमाकोट, पौड़ी गढ़वाल में फार्मासिस्ट के रूप में नौकरी हासिल की। अप्रैल 1984 में उनका स्थानांतरण उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं में फार्मासिस्ट के पद पर हुआ। अप्रैल 1987 में उनका स्थानांतरण मैनपुरी की सीएचसी कुरावली पर हुआ। वर्ष 2012 में उन्हें चीफ फार्मासिस्ट के पद पर पदोन्नति मिली और उनकी तैनाती पीएचसी सुल्तानगंज पर हुई। 2012 में उन्हें महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल मैनपुरी में समायोजित कर दिया गया। जून 2019 में जिला अस्पताल में वर्षों से रिक्त चल रहे प्रभारी अधिकारी फार्मेसी के पद पर उन्हें पदोन्नति दी गई। चार फरवरी 2012 को ऋषि प्रकाश को विशेष कार्याधिकारी (फार्मेसी) कार्यालय महानिदेशालय लखनऊ के पद पर पदोन्नति दी गई है। शनिवार को जिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. अरविंद कुमार गर्ग, पूर्व सीएमएस डॉ. आरके सगर, डॉ. आरके सिंह, डॉ. पीके दुबे, डॉ. जेजे राम, डॉ. आर सिंह आदि ने उनका सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed