फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rickshaw Driver dies after collision of school bus in mathura

बस की टक्कर से पल्लेदार की मौत पर हंगामा, शव रखकर लगाया जाम

Thu, 27 Dec 2018 11:39 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 27 Dec 2018 11:39 AM IST
विज्ञापन
Rickshaw Driver dies after collision of school bus in mathura
हादसे के बाद लोगों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के दरेसी रोड पर गुरुवार की सुबह ताज होटल के पास बस की टक्कर से पल्लेदार की मौत हो गई। वो मंडी समिति से रिक्शा में सब्जी लेकर आ रहा था। गुस्साई भीड़ ने डीगगेट-भरतपुरगेट मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस ने लाठियां भांजकर जाम खुलवाया।  
विज्ञापन

             
थाना गोविंदनगर मछली मंडी, भरतपुरगेट निवासी कलाम उर्फ पोला (38) पुत्र बशीर पल्लेदार था। प्रतिदिन की तरह मंडी से रिक्शे में सब्जी लेकर लौट रहा था। दरेसी रोड पर ताज होटल के सामने सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली के चलते वह साइड से निकालने लगा। 
विज्ञापन


इसी बीच पीछे से आ रही स्कूली बस पल्लेदार को घसीटते हुए दूर तक ले गई। ट्रैक्टर को टक्कर मारते हुए चालक बस को भगा ले गया। गंभीर रूप से घायल पल्लेदार को जिला अस्पताल ले गए। हालत नाजुक होने पर उसे आगरा ले जाने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पौन घंटे तक रोड जाम रहा

रास्ते में हालत बिगड़ने पर उसे नयति हास्पिटल ले आए। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पल्लेदार की मौत से भड़के लोगों ने पौन घंटे तक दरेसी रोड को जाम रखा। वाहनों की दोनों तरफ कतारें लग गई। 

गोविदंनगर समेत छह थानों के फोर्स ने पहुंचकर लाठियां भांजी तो भगदड़ मच गई। जाम खुलते ही आवागमन शुरू हो गया। एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार, सीओ सिटी विजयशंकर मिश्र ने पहुंचकर लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर गुस्सा शांत कराया। प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह ने बताया कि भतीजे दिलशाद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चालक दिनेश पकड़ लिया गया है।             

पल्लेदार की छह बेटियां हैं। सबसे बड़ी बेटी 13 साल की है तो सबसे छोटी बेटी तीन माह की बताई जा रही है। इन दोनों के मध्य चार बेटियां हैं। आर्थिक रूप से कमजोर पल्लेदार रिक्शा चलाकर अपने परिवार को पालन-पोषण कर रहा था। पल्लेदार की सड़क हादसे में मौत से परिवार पर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।          
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed