फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rich boy marriage situation happened within a yeare girl is no longer ready to live together

UP: अमीर लड़का देख की थी शादी, एक साल में हुआ ये हाल...लड़की अब साथ रहने के लिए नहीं है राजी

Mon, 15 Jul 2024 11:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 15 Jul 2024 11:46 AM IST
सार

लड़का अमीर है, शादी के बाद बेटी खुश रहेगी। इस सोच के साथ परिजनों ने जिस घर में बेटी का विवाह किया था, वहां उसकी कदर ही नहीं है। एक साल में ही उसके साथ ऐसा सुलूक किया जाने लगा, कि अब वो उसके साथ रहने के लिए भी राजी नहीं है। 
 

विज्ञापन
rich boy marriage situation happened within a yeare girl is no longer ready to live together
शादी(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कहते हैं शादी बराबरी में करनी चाहिए। पर, बेटी के अच्छे भविष्य की आस में माता-पिता बड़े घरों में बेटियों की शादी कर दे रहे हैं। खामियाजा बेटियों को भुगतना पड़ रहा है। परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को एक ऐसा ही मामला पहुंचा। थाना सदर निवासी युवती की शादी को एक साल भी नहीं हुआ है। युवती का कहना है कि उसकी ससुराल में कदर ही नहीं है, वह नहीं रह पा रही है।
विज्ञापन



 

पीड़िता का कहना है कि उनकी ससुराल हाई-फाई है। आए दिन पार्टी होती है और शराब पी जाती है। मुझे भी शराब पीने के लिए फोर्स करते हैं। पति कनाडा में रहता है और वह भी मुझे पार्टी में जाने के लिए ड्रिंक करने के लिए फोर्स करता है। घर में कदर न होने से ससुराल में रहने में परेशानी होती है। काउंसलर डॉ. अमित ने बताया कि युवती का पति विदेश में है अगली तारीख पर आने का आश्वासन दिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसे जेल भिजवाया, उसी से ब्याह, अब मामला फंसा
परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को रामबाग का मामला पहुंचा। काउंसलर डॉ. अमित ने बताया कि युवती ने पति पर अवैध संबंध के आरोप लगाए हैं। जिस वजह से वह साथ रहना नहीं चाहती है। काउंसिलिंग में खुलासा हुआ कि युवती ने पहले युवक पर छेड़छाड़ का केस कराया था, युवक जेल गया था। जेल से छूटने पर दोनों की शादी करा दी गई। शादी को एक साल भी नहीं हुई कि अब दोनों साथ रहना नहीं चाहते। युवक का कहना है कि पत्नी हमेशा उस पर शक करती है। मामले में अगली तारीख दी गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed