{"_id":"5f5660488ebc3e54df01a1d8","slug":"reward-murder-accused-arrested-in-police-encounter-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म कर मासूम की हत्याः 25 हजार का इनामी पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा, गोली लगने से हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म कर मासूम की हत्याः 25 हजार का इनामी पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा, गोली लगने से हुआ घायल
Tue, 08 Sep 2020 12:16 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 08 Sep 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
आरोपी बनवारी
- फोटो : अमर उजाला
आठ वर्षीय बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोपी बनवारी पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया है। पुलिस की मुठभेड़ थाना कोसीकलां के कोटवन चौकी क्षेत्र में रेल लाइन किनारे जंगलों में हुई।
कोसीकलां के जमुनापार क्षेत्र में बालिका से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी ट्रक चालक बनवारी को पुलिस ने सोमवार की देर रात एक मुठभेड़ में पकड़ लिया। मुठभेड़ में पुलिस की गोली बनवारी के पैर में लगी है। पुलिस ने उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। देर रात एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
जमुनापार थाना क्षेत्र के डहरुआ में एक सितंबर को आठ वर्षीय बालिका बाजार से सामान लेने गई तो उसे ट्रक चालक बनवारी उठा ले गया था, जिस पर अपहरण कर हत्या का मामला दर्ज किया गया। आरोपी की तलाश में पुलिस ने पोस्टर चस्पा कराए गए। बनवारी पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था।

Trending Videos
एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने बताया कि सोमवार की देर रात करीब नौ बजे पुलिस को सूचना मिली कि दुष्कर्म और हत्या का आरोपी बनवारी कोसी क्षेत्र में छिपा हुआ है। सूचना पर पुलिस ने उसकी घेराबंदी की। हाइवे से होते हुए आरोपी दिल्ली की ओर बाइक से भागने लगा। सीओ जगदीश कालीरमन, सीओ सदर रमेश मिवारी की टीम ने उसे कोटवन पुलिस चौकी के समीप घेर लिया।
पुलिस से घिरता देख बनवारी ने अपनी बाइक रेलवे लाइन के सहारे गड्ढे में उतार दी। जिसके बाद वह गिर गया। पुलिस से घिरता देख उसने फायरिंग कर दी।
जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई जो उसके पैर में लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। एसएसपी ने देर रात सीएचसी पहुंचकर घायल आरोपी बनवारी से पूछताछ की है।