फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Reward declared but police is unable to catch Dev Gurjar

इनाम घोषित हुआ पर देव गुर्जर को नहीं पकड़ पा रही पुलिस

Fri, 08 Apr 2022 01:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Reward declared but police is unable to catch Dev Gurjar
आगरा। थाना एत्माद्दौला के सामने बस्ती में युवती को घर में घुसकर गोली मारने के आरोपी देव गुर्जर को 25 हजार का इनाम घोषित होने के बाद भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। आगरा के अलावा मथुरा और फिरोजाबाद में उसकी तलाश में पुलिस टीम लगी है। उसके दो साथियों की तलाश में भी पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन

एत्माद्दौला क्षेत्र में एक अप्रैल को युवती को घर में घुसकर गोली मारी गई थी। इस मामले में फतेहाबाद निवासी देव गुर्जर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस की जांच में पता चला था कि वह अपने चार साथियों के साथ घटना करने आया था। इस पर बुधवार को पुलिस ने उसके दो साथी कृपालपुरा, फतेहाबाद निवासी अमित सविता और बाग कालोनी, फतेहाबाद निवासी अरविंद बघेल को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन

खुद देव गुर्जर और उसके दो साथी अभी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। देव पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया जा चुका है। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि देव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को लगाया है। आगरा के अलावा आसपास के जिलों में भी आरोपी की तलाश की जा रही है। वारदात में जो भी संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed