{"_id":"643ae95b04dcbe7035077c16","slug":"reward-criminal-shot-in-leg-in-police-encounter-mainpuri-news-c-25-1-125907-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पुलिस मुठभेड़ में इनामी अपराधी के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पुलिस मुठभेड़ में इनामी अपराधी के पैर में लगी गोली
Sat, 15 Apr 2023 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 15 Apr 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
बेवर।
थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम चेकिंग के दौरान मझोला पुल के पास बाइक सवार इनामी अपराधी को रोकने पर टीम पर फायरिंग की गई। मुठभेड़ के दौरान इनामी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। सूचना पर एसपी और एएसपी ने घटनास्थल पर पहुंच कर जानकारी ली।
एएसपी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी हत्या के एक मामले में 10 साल से वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। थाना पुलिस शनिवार की देर शाम थाना पुलिस कुसमरा रोड मझोला पुल के पास चेकिंग कर रही थी। तभी प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार त्यागी को सूचना मिली कि वर्ष 2013 में हत्या के एक मामले में फरार चल रहा नगला केहरी निवासी ब्रजेश सिंह क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर पुलिस ने चेकिंग बढ़ा दी। मझोला पुल के पास बाइक से आ रहे ब्रजेश को रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी और बाइक मोड़ कर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया और जवाबी फायरिंग की।
मुठभेड़ की सूचना पर एसपी विनोद कुमार, एएसपी राजेश कुमार मौके पर पहुंच गए। करीब आधा घंटा तक चली मुठभेड़ के दौरान ब्रजेश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि हत्या के मामले में वह 10 साल से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित था। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।