फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Retired railway worker dies after being crushed by tractor there is hue and cry in the family

हादसा: ट्रैक्टर से कुचलकर रिटायर्ड रेलवे कर्मी की मौत, परिवार में मची चीत्कार

Mon, 06 May 2024 09:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 06 May 2024 09:18 AM IST
सार

रिटायर्ड रेलवे कर्मी को ट्रैक्टर-ट्राॅली ने कुचल दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
 

विज्ञापन
Retired railway worker dies after being crushed by tractor there is hue and cry in the family
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के  सिकंदरा-बोदला मार्ग पर रविवार शाम को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली ने रिटायर्ड रेलवे कर्मी रमेश चंद शर्मा (78) को कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बेटा भी पास खड़ा था, वह बाल-बाल बच गया। चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली छोड़कर भाग गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

काछीपुरा, आगरा कैंट निवासी रमेश चंद शर्मा रेलवे में गार्ड थे। रविवार सुबह सिकंदरा स्थित गांव कीठम अपने रिश्तेदार के घर गए थे। साथ में बेटा ऋषिपाल भी था। बेटे ने बताया कि वह पिता के साथ बाइक पर लौट रहा था।
विज्ञापन


सिकंदरा से बोदला की तरफ आया। बोदला पुलिस चौकी से पहले वह बाइक रोककर एक दुकान से पानी की बोतल खरीदने लगा। पिता बाइक के पास ही खड़े थे। तभी तेज गति से ट्रैक्टर-ट्राॅली आई। पिता को चपेट में ले लिया। मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद लोग जुट गए। मगर, चालक को नहीं पकड़ा जा सका। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्राली में ईंटों का मलबा भरा था। केस दर्ज कर लिया है। चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed