फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Retired IPS offered a book to Banke Bihari Temple in Vrindavan

वृंदावन: सेवानिवृत्त आईपीएस ने श्रीकृष्ण पर लिखी पुस्तक, बांकेबिहारी के चरणों में की अर्पित

Tue, 16 Nov 2021 06:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 16 Nov 2021 06:56 PM IST
सार

सेवानिवृत्त आईपीएस लक्ष्मीनारायण ने भगवान श्रीकृष्ण के चरित्र को लेकर एक किताब लिखी है। इसका नाम 'कृष्ण चरितार्थम द इनसेंस ऑफ लाइफ' है। उन्होंने इसे ठाकुर बांकेबिहारी के चरणों में समर्पित किया। 

विज्ञापन
Retired IPS offered a book to Banke Bihari Temple in Vrindavan
सेवानिवृत्त आईपीएस लक्ष्मीनारायण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराजगंज के रहने वाले सेवानिवृत्त आईपीएस लक्ष्मीनारायण ने श्रीकृष्ण के जीवन पर 'कृष्ण चरितार्थम द इनसेंस ऑफ लाइफ' पुस्तक लिखी है। उन्होंने पुस्तक का विमोचन करने के लिए वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुर जी के समक्ष इसे अर्पण किया। 

विज्ञापन


इस पुस्तक में कृष्ण के जन्म से पूर्व जन्म के बाद और कृष्ण लीला व द्वारिका पहुंचने के बाद की लीलाओं का वर्णन किया गया है। लक्ष्मीनारायण ने यह पुस्तक डेढ़ साल में लिखी है। उन्होंने बताया कि इस पुस्तक में भगवत गीता का प्रसंग भी प्रस्तुत किया है।
विज्ञापन


सेवानिवृत्त आईपीएस लक्ष्मीनारायण ने बताया कि उनके द्वारा भगवान कृष्ण पर लिखी किताब 10 सितंबर को प्रकाशित हुई थी। इसको वह बांके बिहारी को अर्पित करना चाहते थे। लेकिन किन्हीं कारणों से तब वृंदावन नहीं आ सके। मंगलवार को वह अपने परिवार के साथ यहां आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed