फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Retired CO Dog Dies at Pet Boarding Facility FIR Filed Against Operator

Agra News: पेट बोर्डिंग में रिटायर्ड सीओ के कुत्ते की मौत, संचालक के खिलाफ एफआईआर; जांच में जुटी पुलिस

Sun, 03 May 2026 03:20 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 03 May 2026 03:20 PM IST
सार

रिटायर्ड सीओ अपने पालतू कुत्ते जोजो को लेने पहुंचे तो बाेर्डिंग संचालक ने उन्हें टाल दिया। बाद में परिसर में प्रवेश करने से भी रोक दिया। वह बाहर इंतजार करते रहे। थोड़ी देर बाद बताया गया कि जोजो छत पर मृत अवस्था में मिला है।

विज्ञापन
Retired CO Dog Dies at Pet Boarding Facility FIR Filed Against Operator
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के हरीपर्वत थाना क्षेत्र के खंदारी में संचालित एक पेट बोर्डिंग सेंटर में नौ साल का पालतू कुत्ता जोजो मर गया। उसके मालिक रिटायर्ड सीओ देवेंद्र मिश्र ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए संचालक, उसकी पत्नी और बेटे पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस लापरवाही, पशु क्रूरता, साक्ष्य से छेड़छाड़ और धमकी आदि के आरोप में मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन


खंदारी के हिल हाउस अपार्टमेंट निवासी अमित मिश्रा ने बताया कि परिवार को किसी काम से जिले से बाहर जाना था। इससे 27 अप्रैल को उनके पिता रिटायर्ड सीओ ने पालतू कुत्ता जोजो को खंदारी के शास्त्रीनगर में संचालित चौहान कैनल एंड डॉग हॉस्टल में देखभाल के लिए छोड़ा था। बाेर्डिंग में देते समय जोजो पूरी तरह स्वस्थ था। पुष्टि संचालकों ने भी की थी।
विज्ञापन


 

लौटने पर 29 अप्रैल की रात करीब 8:30 बजे जब पिता जोजो को लेने पहुंचे। बाेर्डिंग संचालक ने उन्हें टाल दिया, बाद में परिसर में प्रवेश करने से भी रोक दिया। वह बाहर इंतजार करते रहे। थोड़ी देर बाद बताया गया कि जोजो छत पर मृत अवस्था में मिला है। मौत का समय, कारण और परिस्थिति की स्पष्ट जानकारी नहीं दी। थाना प्रभारी हरीपर्वत ने बताया कि शिकायत पर पोस्टमाॅर्टम कराया गया है। तहरीर के आधार पर संचालक, उसकी पत्नी और बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

 

सीसीटीवी कैमरे थे खराब
आशीष ने बताया कि बोर्डिंग में सीसीटीवी कैमरे चालू नहीं थे। संचालकों ने कैमरे बंदरों की वजह से खराब होने की बात कही। जोजो को लापरवाही के साथ असुरक्षित माहौल में रखा गया। जब परिजन ने जोजो को देखा तो उसके मुंह और नाक में कंबल के रेशे फंसे थे, वह पैरों में भी उलझे थे। उसे इतनी भीषण गर्मी में कंबल में रखा गया था।

बिना लाइसेंस संचालित करने का भी आरोप
आशीष ने आरोप लगाया कि बोर्डिंग संचालक बिना किसी वैध लाइसेंस और दस्तावेज के पेट बोर्डिंग का संचालन कर रहा था। घटना के बाद सही जानकारी छिपाने का प्रयास किया। शोकग्रस्त माता-पिता के साथ अभद्रता करते हुए उल्टा उनकी वीडियो रिकॉर्डिंग की गई। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed