फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Retired army man who shot dog beaten up in etah

Etah News: कुत्ते को गोली मारने वाले सेवानिवृत्त फौजी की पिटाई, इस बार की दूसरी बड़ी हरकत

Thu, 09 Feb 2023 09:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 09 Feb 2023 09:46 PM IST
सार

सेवानिवृत्त फौजी ने इस बार ऐसी हरकत की, जिससे ग्रामीण गुस्से से आग बबूला हो गए। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पिटाई कर दी।

विज्ञापन
Retired army man who shot dog beaten up in etah
मारपीट - फोटो : Social Media

विस्तार

एटा के अलीगंज में कुत्ते को गोली मारने वाले राजा का रामपुर क्षेत्र के निवासी सेवानिवृत्त फौजी ने अब गांव विजैदेपुर में एक किशोरी से छेड़छाड़ कर दी। उग्र हुए लोगों ने उसे पीट डाला। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। लोगों का आरोप है कि ताजपुर अद्दा के रहने वाले सेवानिवृत्त फौजी सतेंद्र सिंह ने बुधवार को चारा लेने जा रही तीन किशोरियों को रास्ते में रोक लिया। 15 वर्ष की एक किशोरी को रिवाल्वर दिखाकर खेत में ले गया और जोर-जबरदस्ती की। चिल्लाने पर आस-पास के खेत में काम कर रहे लोग पहुंचे। बचाव करने आए लोगों पर सतेंद्र हमलावर हो गया और डंडे से वार कर दिया।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने की पिटाई  

इससे गुस्साए ग्रामीणों ने फौजी को घेर लिया और उसकी पिटाई कर दी। सूचना थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने उसको ग्रामीणों के चंगुल से छुड़वाया और अलीगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया। ग्रामीणों का आरोप है की पुलिस की लापरवाही से आरोपी वहां से भाग गया।

विज्ञापन

पालतू कुत्ते को मारी थी गोली 

बता दें कि 6 फरवरी को इसी रिटायर्ड फौजी ने अलीगंज थाना क्षेत्र के मितौलिया गांव में एक घर में घुसकर पालतू कुत्ते की हत्या गोली मारकर कर दी थी। थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि रिटायर्ड फौजी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। लोगों द्वारा की गई पिटाई से वह काफी घायल हो गया था। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह भागा नहीं है, परिजन इलाज कराने के लिए कहीं ले गए हैं। छेड़छाड़ के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed