फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Results Of Panchayat Byelection 2020 Agra District

प्रधान पद के उपचुनाव में हुआ कांटे का मुकाबला, इन सीटों पर महज इतने मतों से जीते प्रत्याशी

Wed, 05 Feb 2020 12:20 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 05 Feb 2020 12:20 PM IST
विज्ञापन
Results Of Panchayat Byelection 2020 Agra District
जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र देते चुनाव अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के नतीजे बुधवार को आ गए। आगरा जनपद में हुई मतगणना में एक स्थान पर कांटे का मुकाबला देखने को मिला। प्रधानी के चुनाव में एक प्रत्याशी ने 13 वोटों से जीत हासिल की है। 
विज्ञापन


बुधवार को प्रधान पद के उपचुनाव की मतगणना शांतिपूर्वक संपन्न हुई। पिनाहट और जैतपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में प्रत्याशियों ने रोमांचक जीत हासिल की है। मतगणना सुबह शुरू हुई थी और तीन से चार घंटे में संपन्न हो गई। इस दौरान उपजिलाधिकारी सहित पुलिसफोर्स मौजूद रहा। 
विज्ञापन


ब्लॉक पिनाहट की ग्राम पंचायत शाहपुर खालसा से नेमचंद ने 13 वोटों से जीत हासिल की। वहीं ब्लॉक जैतपुर के ग्राम पंचायत कमतरी चौबेकापुरा से नारायण सिंह ने 29 वोटों से अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर जीत दर्ज की। दोनों ग्राम पंचायतों में चुनाव अधिकारियों ने जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ग्राम पंचायतों में वर्तमान प्रधान के निधन के बाद दोबारा प्रधान पद के उपचुनाव हुए थे। जीते हुए प्रत्याशियों का ग्रामीणों ने फूल माला डालकर स्वागत किया है। विजयी प्रत्याशियों का कहना है कि ग्राम पंचायत में जनता और विकास के लिए कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed