{"_id":"653144dd72cff4701003f2ba","slug":"restaurant-employee-robbed-on-highway-victim-wandering-to-file-case-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कमिश्नरेट का ये है हाल: हाईवे पर रेस्टोरेंट के कर्मचारी से हुई लूट, मुकदमा लिखवाने के लिए भटक रहा पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कमिश्नरेट का ये है हाल: हाईवे पर रेस्टोरेंट के कर्मचारी से हुई लूट, मुकदमा लिखवाने के लिए भटक रहा पीड़ित
Thu, 19 Oct 2023 08:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 19 Oct 2023 08:31 PM IST
सार
हाईवे पर रेस्टोरेंट के कर्मचारी से मोबाइल और नकदी लूट ली गई। पीड़ित थाने पहुंचा लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत नहीं लिखी। ये हाल तब है जब आगरा में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू हो चुकी है।
विज्ञापन
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में आईएसबीटी के सामने दो बदमाशों ने रेस्टोरेंट के कर्मचारी से मोबाइल और 10 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित चौकी पर शिकायत करने गया। मगर, 7 दिन में भी मुकदमा नहीं लिखा गया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
ये है घटना
सेक्टर 7, आवास विकास कालोनी निवासी कुलदीपक शर्मा ने बताया कि वह कमला नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में नौकरी करते हैं। 11 अक्तूबर की रात को 2 बजे रेस्टोरेंट से एक्टिवा पर घर जा रहे थे। रास्ते में मामा प्रदीप कुमार का फोन आया। वह आईएसबीटी के सामने सर्विस रोड पर स्कूटर रोककर बात करने लगा। तभी दो बदमाश आए और मोबाइल छीनने लगे। उसने विरोध किया तो मारपीट पर उतारू हो गए। खींचतान में कपड़े भी फट गए। बदमाश मोबाइल और 10 हजार रुपये छीनकर हाईवे पार करके भाग गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - छात्रा को कार से कुचला: 25 दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर कार चालक, दयालबाग संस्थान के सामने हुई थी घटना
विज्ञापन
नहीं लिखा गया मुकदमा
वह ट्रांसपोर्ट नगर चौकी पर शिकायत करने गए। इस पर दो सिपाही घटनास्थल पर आए। जांच करने के बाद चले गए। पीड़ित दूसरे दिन फिर चौकी पर गया। दरोगा ने शिकायत लेकर जांच का आश्वासन दिया। मगर, आज तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार का कहना है कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से लुटेरों की पहचान की जाएगी।
ये भी पढ़ें - यूपी: कॉलेज के जनरेटर में छिपा मिला ये बेहद खास जानवर, पता लगने के बाद मच गया हड़कंप