{"_id":"66f4d75643c0a929f20ef947","slug":"research-done-on-kidney-patients-by-agra-doctor-dr-sushrut-gupta-has-received-international-recognition-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: डीएनए की जांच तय करेगी किडनी के मरीज की दवाएं, शोध को मिली अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: डीएनए की जांच तय करेगी किडनी के मरीज की दवाएं, शोध को मिली अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान
Thu, 26 Sep 2024 10:00 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 26 Sep 2024 10:00 AM IST
सार
डीएनए की जांच किडनी के मरीज की दवाएं तय करेगी। आगरा के चिकित्सक के शोध को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली।
विज्ञापन
kidney
- फोटो : istock
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा के युवा चिकित्सक गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉ. सुश्रुत गुप्ता के किडनी मरीजों के लिए किए गए शोध को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। इन्होंने किडनी प्रत्यारोपण के बाद अंग को स्वीकार करने के लिए दिए जाने वाली दवाएं किस मात्रा में देनी है और कौन सी दवा बेहतर रहेगी।
विज्ञापन
बताया कि यह डीएनए की जांच से तय होगी। इससे किडनी को अस्वीकारता की दर कम हो जाएगी और मरीज बेहतर जीवन जी सकेंगे। ये शोध उन्होंने तुर्किये के इस्तांबुल में हुए अंतरराष्ट्रीय अंग प्रत्यारोपण कांग्रेस के वार्षिक अधिवेशन में प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
इसे दुनिया के 10 शीर्ष शोधों में शामिल किया है। इनके पिता वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शरद गुप्ता और मां वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शिखा गुप्ता ने इसे किडनी के मरीजों के लिए वरदान बताया।
विज्ञापन