{"_id":"6698ed403ab66d8c0b01c357","slug":"rescues-peacock-who-fell-in-50-feet-deep-borewell-in-mainpuri-2024-07-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: किशनी में 70 फीट गहरे कुएं में गिरा राष्ट्रीय पक्षी मोर, लोगों ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: किशनी में 70 फीट गहरे कुएं में गिरा राष्ट्रीय पक्षी मोर, लोगों ने बचाई जान
Thu, 18 Jul 2024 03:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 18 Jul 2024 03:54 PM IST
सार
खुले कुआं और बोरवेल वन्यजीवों के लिए लगातार खतरनाक साबित हो रहे हैं। मैनपुरी के किशनी में राष्ट्रीय पक्षी मोर 70 फीट गहरे कुएं में गिर गया, जिससे उसकी जान खतरे में पड़ गई। ग्रामीणों ने उसकी जान बचाई।
विज्ञापन
कुएं से सुरक्षित निकाला मोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के किशनी में स्टेडियम के सामने एक करीब 70 फीट गहरे कुएं में एक मोर गिर गया। जानकारी होने के बाद वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। काफी देर मशक्कत के बाद लोगों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को सकुशल बाहर निकाला। उपचार के लिए वन विभाग कर्मियों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
बुधवार को गांव उदयपुर निवासी किसान श्रीकृष्ण यादव खेत की ओर गए थे। स्टेडियम के पास करीब 70 फीट गहरे कुएं से कुछ आहट होने पर जब पास जाकर देखा तो उसमें एक घायल मोर बाहर निकलने के लिए फड़फड़ा रहा था। जानकारी होने के बाद वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
रस्सी मंगाने के बाद वृद्ध श्रीकृष्ण कुएं में उतर गए और मोर को बाहर निकाल कर ले आए। मोर चोटिल होने के वजह से उड़ नहीं पा रहा था। इस बीच वहां वन विभाग के कर्मी भी आ गए। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार पुष्पेंद्र यादव ने वन विभाग की टीम को राष्ट्रीय पक्षी की सुपुर्दगी दी। कहा कि मोर का पशु चिकित्सक से उपचार कराएं। सही होने के बाद उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाए।