फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Republic Day Every day flagging and national anthem at selfie point in agra

यहां हर रोज होता है झंडारोहण और राष्ट्रगान, देश भक्ति के जज्बे ने कायम की मिसाल

Fri, 25 Jan 2019 06:59 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Jan 2019 06:59 PM IST
विज्ञापन
Republic Day Every day flagging and national anthem at selfie point in agra
झंडारोहण करते कमेटी के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
जरूरी नहीं कि सब लोग देश की सीमा पर खड़े हों तभी वे राष्ट्रभक्त माने जाएंगे। देश भक्ति का जज्बा तो दिल में होता है। राष्ट्रभक्ति के इसी जज्बे पर आगरा में अजीत नगर बाजार कमेटी ने मिसाल कायम की है। 
विज्ञापन


कमेटी के सदस्यों ने चौराहे के पास ऐेसे स्थान को विकसित किया है, जहां लोग खड़े होना पसंद नहीं करते थे, अब वहां सेल्फी लेते हैं और प्रतिदिन झंडा रोहण कर राष्ट्रगान होता है।
विज्ञापन


राष्ट्रगान का यह सिलसिला पिछले एक वर्ष से लगातार चल रहा है। जब झंडा हवा में लहराता है तो हर दिल से एक ही आवाज आती है  ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा...’।
विज्ञापन
विज्ञापन

कभी लगा रहता था गंदगी का ढेर

अजीत नगर बाजार कमेटी के लोग चौराहे के पास के स्थान से परेशान थे। यहां लोग कूड़ा डालते थे। बदबू आती थी, कोई यहां खड़े होना तक पसंद नहीं करता था। कमेटी के सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन से प्रेरणा लेकर पहले स्थान को साफ किया। 

लगातार सफाई अभियान चला लेकिन यह गंदगी की समस्या का स्थायी हल नहीं था। इस पर कमेटी के सदस्यों ने मंथन किया और 26 जनवरी 2018 को यहां झंडारोहण करने की योजना बनी। 

झंडा रोहण के नियमों के बारे में इंटरनेट पर सर्च किया गया तो पता चला कि तेलंगाना राज्य के कस्बे में प्रतिदिन झंडा रोहण होता है।  वहां हर वर्ग के लोग खड़े होते हैं और राष्ट्रगान का हिस्सा बनते हैं। तेलंगाना के कस्बे से प्रेरणा लेकर यहां प्रतिदिन झंडारोहण की योजना बनाई गई। 

बाजार कमेटी के मुख्य संरक्षक अजय नोतनानी बताते हैं कि जब इस सुझाव के बारे में बाजार के कमेटी के अन्य सदस्यों को बताया तो वे भी सहज तैयार हो गए और 26 जनवरी 2018 को पहला झंडारोहण कार्यक्रम हुआ। तब से अब तक लगातार कार्यक्रम चल रहा है। सुबह झंडा रोहण होता है और शाम को झंडा उतारने की रस्म होती है। 

हर वर्ग के लोग आते हैं 

अध्यक्ष राजेश यादव कहते हैं कि झंडारोहण कार्यक्रम में हर वर्ग के लोग आते हैं। हर दिन एक अतिथि को आमंत्रित किया जाता है, जो ध्वजारोहण करता है। इस कार्यक्रम में अब तक प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, सेना के अधिकारी, नगर निगम के अधिकारियों सहित कई विभागों के अधिकारी आ चुके हैं। 
राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षिक, चिकित्सक, अधिवक्ता, उद्यमी आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार को डॉ. गार्गी गुप्ता कृषक और डा. राजीव कृषक ने झंडारोहण किया। इस अवसर पर सुंदर लाल चेतवानी, संजय नोतनानी, लक्ष्मीकांत, महेंद्र यादव, रीतेश महाजन आदि मौजूद रहे। 

बन गया सेल्फी प्वाइंट

उपाध्यक्ष हाजी नूर का कहना है कि इस स्थान को साफ किया गया है। कभी यहां लोग खड़े नहीं होते थे अब सेल्फी प्वाइंट बन गया है। अतिथि यहां सेल्फी लेते हैं। दिन में भी सेल्फी लेने वालों की भीड़ रहती है। नगर आयुक्त अरुण प्रकाश यहां आए तो वे भी उस स्थान को देखकर दंग रह गए थे। उन्होंने इस कार्य की सराहना की थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed