फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   report registred after court odered

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, पति के विरोध आरोपियों ने की फायरिंग

Fri, 12 Feb 2021 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
report registred after court odered
महिला से छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर फायरिंग के मामले में पीड़िता के पति ने पांच आरोपियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं दूसरे मामले में महिला से छेड़छाड़ के विरोध में उसके पति को मारपीट कर घायल कर दिए जाने के मामले में कोर्ट के आदेश रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के एक गांव में 23 जनवरी को महिला को घर में अकेला देख गांव के ही अनिल व उसके चार अन्य साथी घुस आए और छेड़छाड़ करने लगे। महिला ने अपने बचाव में चीख पुकार करना शुरू कर दिया। तभी पति भी मौके पर पहुंच गया। महिला का आरोप है कि उसके पति ने जब आरोपियों का विरोध किया तो आरोपियों ने पति पर फायर कर दिया। इसके बाद वह हवा में फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गये। पति ने घटना की तहरीर पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने पर उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस के द्वारा पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

वहीं अमांपुर क्षेत्र के गांव में 31 जनवरी को घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ कर रहे आरोपी सूरजपाल और चार अन्य साथियों का पति ने विरोध किया। महिला का आरोप है कि उसके पति को आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस के द्वारा तहरीर दिए जाने पर रिपोर्ट दर्ज न किये जाने पर पति ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed