फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Report filed on the order of the court in attempt to kill

Agra News: जान से मारने के प्रयास में न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 28 Dec 2022 05:38 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 05:38 PM IST
विज्ञापन
Report filed on the order of the court in attempt to kill
कासगंज। एक व्यक्ति ने जान से मारने के प्रयास में अपने साले सहित दो लोगों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि आरोपियों ने कमरे में बंद कर उसकी पिटाई की और उसे जान से मारने की कोशिश की।
विज्ञापन

साहब वाला पेच निवासी अखंड प्रताप सिंह (40) ने बताया कि उसका साला लारेंस सोलंकी आवास कालोनी में रहता है। आरोप है कि लारेंस 20 जून को अखंड के घर गया और तमंचे का भय दिखाकर उसे गाड़ी में बैठाकर अपने दोस्त अजीत सिंह चौहान निवासी दीनदयालपुरम के घर ले गया। यहां उसे एक कमरे में बंद कर उसकी लात- घूसों और बेल्टों से पिटाई की। अखंड का कहना है कि वह मौका पाकर घटनास्थल से भागा तो लारेंस ने उस पर जान से मारने की नीयत से फायर किया। पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पत्र के माध्यम से पुलिस अधीक्षक को भी सूचित किया। कार्रवाई न होने के चलते उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर बुधवार को मामले में लारेंस और अजीत के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। थाना प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरि ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed