फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Report filed on chairman's son under other sections including rape

चेयरमैन पुत्र पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में दर्ज हुई रिपोर्ट

Sun, 27 Feb 2022 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Report filed on chairman's son under other sections including rape
घिरोर। कस्बा घिरोर के एक गांव निवासी महिला की तहरीर पर पुलिस ने चेयरमैन के पुत्र के खिलाफ दुष्कर्म व प्रतिनिधि के खिलाफ धमकी व मारपीट का मामला दर्ज किया है। शनिवार को महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

महिला ने शनिवार को एसपी अशोक कुमार राय को प्रार्थना पत्र दिया था। आरोप लगाया कि 22 फरवरी को पति घर से बाहर थे, तभी गांव निवासी महिला चेयरमैन का पुत्र घर में घुस आया और उसे खींच कर कमरे में ले गया। वहां उसके साथ आरोपी ने तमंचा के बल पर दुष्कर्म किया। इस बीच पति घर पर आ गए और आरोपी को पकड़ लिया। जानकारी होने पर आरोपी के परिजन उसे छुड़ाकर ले गए। शिकायत करने पर आरोपी व उसके पिता चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश ने पति के साथ मारपीट करते हुए धमकी दी थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। प्रभारी निरीक्षक पहलवान सिंह ने बताया कि आरोपी नाबालिग है, उसके व पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है, शीघ्र ही गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed