{"_id":"6542541ccdd2df1ed20da934","slug":"report-filed-in-rape-case-of-scheduled-caste-teenager-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-6836-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अनुसूचित जाति की किशोरी से दुष्कर्म मामले में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अनुसूचित जाति की किशोरी से दुष्कर्म मामले में रिपोर्ट दर्ज
Wed, 01 Nov 2023 07:05 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 01 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
अनुसूचित जाति की किशोरी से दुष्कर्म मामले में रिपोर्ट दर्ज
मकान मालिक का पुत्र है आरोपी, पुलिस ने कराया मेडिकल
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। शहर के मोहल्ला गाडीवान में किराए पर रह रही अनुसूचित जाति की किशोरी के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंगलवार की सुबह पीड़िता बेहोशी की हालत में मिली थी। आरोपी मकान मालिक के पुत्र की पुलिस तलाश कर रही है।
जनपद फिरोजाबाद के एक गांव निवासी एक शख्स कई वर्ष से मैनपुरी में रह रहा है। करीब दो माह से वह एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति के मकान में किराए पर रह रहा है। मंगलवार की सुबह उसकी 17 साल की पुत्री मकान मालिक के पुत्र के कमरे में बेहोशी की हालत में मिली थी। उसने परिजन को बताया कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। उक्त घटना को लेकर कोतवाली में तहरीर दी गई थी। मंगलवार की देर शाम पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म, धमकी देने और एससीएसटी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।