फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Report filed against 10 including officers of Labor Office for giving benefits to ineligible people in Mathura

मथुरा: अपात्रों को लाभ देने में श्रम कार्यालय के अफसरों समेत 10 के खिलाफ रिपोर्ट, कार्रवाई से विभाग में मची खलबली

Wed, 11 May 2022 10:35 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 11 May 2022 10:35 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं में अनियमितता की शिकायत पर मथुरा श्रम कार्यालय का तीन सदस्यीय जांच टीम ने औचक निरीक्षण किया। जिसमें अनियमितता मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ विभाग की ओर से कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
Report filed against 10 including officers of Labor Office for giving benefits to ineligible people in Mathura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मथुरा में अपात्रों को लाभ प्रदान करने के मामले में सहायक श्रमायुक्त एमएल पाल ने विभागीय कर्मचारी समेत 10 के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं में गंभीर अनियमितता की शिकायत सहायक श्रमायुक्त को नियमित प्राप्त हो रही थीं। जनपद मथुरा से प्राप्त हो रही शिकायतों पर मंत्री श्रम एवं सेवायोजन की अध्यक्षता में 4 मई की समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देश के अनुपालन में सचिव उप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड लखनऊ के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच टीम ने नौ मई को कार्यालय सहायक श्रमायुक्त का औचक निरीक्षण कर मामले की जांच की।

विज्ञापन


जांच में टीम ने अभिलेखों का परीक्षण किया एवं शिकायतकर्ताओं के बयान भी दर्ज किए। अभिलेखों के परीक्षण में गंभीर वित्तीय अनियमितता की पुष्टि हुई और अपात्रों को कूटरचित(जाली) अभिलेखों के आधार पर हित-लाभ प्राप्त करने के प्रकरण संज्ञान में आए, जिससे शासकीय धन के दुरुपयोग का मामला पकड़ में आया। इसके लिए शासकीय धन की वसूली के प्रयास किए जा रहे हैं। उक्त के संबंध में दोषी विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को प्रकरण संदर्भित कर दिया गया है।
विज्ञापन


जांच में फर्जीवाड़े के आधार पर सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला सामने आया, जिसके क्रम में दोषी व्यक्तियों के खिलाफ सचिव उप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड लखनऊ के निर्देश पर दोषी दस व्यक्तियों जिसमें कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, अपात्र लाभार्थियों एवं दो अन्य असामाजिक तत्वों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि सुरेश, मदनलाल, गजेंद्र, उर्मिला, हरदम, कमला देवी के अलावा श्रम प्रवर्तन अधिकारी सूरज तिवारी, तत्कालीन श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्यामसुंदर, कार्यालय के वरिष्ठ सहायक डीएस दीक्षित और हुकुम सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही जांच पूरी करके आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed