फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Report filed after four months on divorce

तलाक देने पर चार माह बाद रिपोर्ट दर्ज

Wed, 22 Dec 2021 12:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Report filed after four months on divorce
तलाक देने पर चार माह बाद रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

टूंडला। पत्नी पसंद न आने व खूबसूरत न होने पर पति ने डाक पत्र द्वारा तीन तलाक का पत्र भेजकर पत्नी से रिश्ते खत्म कर लिए। पीड़िता ने पुलिस द्वारा रिपोर्ट न लिखने पर राज्य महिला आयोग के माध्यम से पति व ससुरालियों के विरुद्ध पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना क्षेत्र के लाइनपार स्थित नगला रामकिशन निवासी तबस्सुम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसका निकाह करीब दो साल पहले शादिक उर्फ साहिल निवासी पुरानी पुलिस चौकी थाना शिकारपुर बुलंदशहर के साथ हुआ था। ससुरालियों द्वारा परेशान करने पर वह अपने मायके में आकर रहने लगी। 24 अगस्त को पति ने डाक से तीन तलाक का पत्र घर भेज दिया और सारे रिश्ते खत्म कर लिए।
विज्ञापन

तीन तलाक पत्र में पति का फोटो लगा है तथा तीन लोगों की गवाही है। पत्र में उसे वह पसंद न होने एवं खूबसूरत न होने पर तलाक देना लिखा है। इसके बाद पीड़िता ने थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। ऐसे में महिला ने राज्य महिला आयोग की शरण ली। आयोग के आदेश के बाद थाना पुलिस ने पति शादिक उर्फ साहिल, ननद समा, शबाना, नाजमा, बहनोई जरीफ, हासमी पत्नी शरीफ, यासीन, शरीफ व चार अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed