फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   report against the 5 teacher,get a job by fake document

सवा चार माह बाद दो शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी हुई दर्ज

Mon, 01 Mar 2021 11:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
report against the 5 teacher,get a job by fake document
फर्जी शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के मामले में विभागीय अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। विभाग ने सवा चार माह बाद दो शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है जबकि तीन शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होना शेष रह गई है।
विज्ञापन

वर्ष 2010 के बाद नियुक्त हुए शिक्षकों की जांच कराने के लिए मांगे गए प्रमाणपत्रों के बाद सोरों के पहाड़पुर कटरा में तैनात शिक्षक देवेंद्र सिंह, सिकंदपुर क्षेत्र के तैयवपुर विद्यालय में तैनात शिक्षिका देविका रानी एवं शेरपुर विद्यालय में तैनात शिक्षिका सहोदरा कुमारी ने अपनी बीएड की डिग्री डॉ. बीआर आंबेडकर विश्व विद्यालय की वर्ष 2004-05 की डिग्री सामने आई। यह डिग्री जांच में फर्जी पाई गई हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार गंजडुंडवारा के नूरपुर द्वितीय में तैनात शिक्षिका दीप्ति, उलीपुर में तैनात शिक्षक कमलेश, सिढ़पुरा के सुनवई में तैनात शिक्षक सुनील कुमार द्वारा जमा कराए गए प्रमाणपत्रों की जांच में उनके हाईस्कूल व इंटर के प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए। विभाग ने इसके बाद 20 अक्तूबर को इन सभी शिक्षकों की सेवाओं को समाप्त कर दिया। विभाग द्वारा इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज के आदेश के बाद खंड शिक्षा अधिकारियों को दिए। सोरों के खंड शिक्षा अधिकारी ने तो शिक्षक देवेंद्र सिंह के खिलाफ उसी समय प्राथमिकी दर्ज करा दी है। गंजडुंडवारा के खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षिका दीप्ति व कमलेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की कार्यवाही अब कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी करने वाले दो शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो गई है। जबकि शेष बचे तीन शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। -अंजली अग्रवाल, बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed