फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Remove encroachment campaign from Suhaganagar to Subhash Tirahe Firozabad

Firozabad: सुहागनगर चौराहे से सुभाष तिराहे तक गरजा 'महाबली', मची रही अफरा-तफरी

Tue, 31 May 2022 03:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 31 May 2022 03:03 PM IST
सार

नगर निगम ने सुहागनगर चौराहे से सुभाष तिराहे तक चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान वीडियोग्राफी के साथ ही फोटोग्राफी भी कराई। इसके साथ ही शिकोहाबाद में तहसील तिराहे से लेकर सुभाष तिराहे तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। 
 

विज्ञापन
Remove encroachment campaign from Suhaganagar to Subhash Tirahe Firozabad
गरजा 'महाबली' - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में नगर के सुहागनगर चौराहे से सुभाष तिराहे तक सोमवार को अभियान चलाकर नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान वीडियोग्राफी के साथ ही फोटोग्राफी भी कराई गई। निगम के अधिकारियों ने व्यापारियों से अपील करते हुए अतिक्रमण हटाने की बात कही।

विज्ञापन


नगर निगम द्वारा सुहागनगर चौराहा से सुभाष तिराहा तक सर्विस रोड, सुभाष तिराहा से कंपनी बाग चौराहा, कंपनी बाग चौराहा से रेलवे स्टेशन तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान बैंकों और व्यावसायिक भवनों, दुकानों के बाहर सड़क पर वाहन खड़े मिले। नाले और फुटपाथ पर भी अतिक्रमण मिला। इसकी वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी भी कराई गई। नगर निगम टीम ने दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि वह फुटपाथ को खाली करने के साथ ही नाले नालियों के ऊपर से अतिक्रमण हटा लें। सड़क पर वाहनों को खड़ा न करें और न ही करने दें। अधिकांश स्थानों पर नगर निगम के अफसरों की चेतावनी के बाद लोगों ने नाले नालियों और फुटपाथ से सामान हटा लिया।

विज्ञापन

कब्जे की रिपोर्ट जल्द दें

तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी नवनीत गोयल ने कानूनगो और लेखपालों के साथ गांव की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटवाने को लेकर निर्देश दिए। उप जिलाधिकारी ने कहा कि लेखपाल अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर यह सर्वे करेंगे कि सरकारी जमीन पर कब्जा है कि नहीं है। अगर कहीं भी सरकारी जमीन पर कब्जा है तो उसका रिपोर्ट जल्द से जल्द तहसील कार्यालय में उपलब्ध कराएं और जो कब्जा धारी है उसके खिलाफ नोटिस जारी करें। इस दौरान एसडीएम ने बिजली विभाग, शिक्षा विभाग एवं पंचायती राज विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर उनसे उनकी जमीन पर हो रहे कब्जों के बारे में भी रिपोर्ट देने को कहा। इस दौरान तहसीलदार पुष्पेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेसीबी देख लोग खुद ही हटाने लगे अतिक्रमण

शिकोहाबाद में नगर पालिका द्वारा सोमवार को तहसील तिराहे से लेकर सुभाष तिराहे तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अधिशाषी अधिकारी अवधेश कुमार की अगुवाई में जैसे ही जेसीबी मशीन तहसील तिराहे पर पहुंची, पूर्व में दी गई चेतावनी को अनसुना करने वाले खुद ही अतिक्रमण हटाने में जुट गए। हालांकि जेसीबी ने भी दुकानों के आगे से अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान कुछ लोगों को पालिका प्रशासन द्वारा कल तक अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये हैं। ईओ अवधेश कुमार ने बताया कि जिन लोगों ने मंगलवार तक का समय मांगा हैं, उन्हें उस दिन ही अतिक्रमण हटाना है। अन्यथा जुर्माना लगाने के साथ ही अतिक्रमण को ध्वस्त करा दिया जाएगा। ईओ ने बताया कि मंगलवार को तहसील तिराहा से लेकर कटरा बाजार में अतिक्रमण चलाया जाएगा। उन्होंने सभी दुकानदारों से कहा है कि नालों के ऊपर से अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा जेसीबी से उसे ध्वस्त करा दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed