फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   religius, place, tempile, masjid, mainpuri

धर्मस्थलों पर भी जनता कर्फ्यू के लिए दिखा गजब का समर्थन

Sun, 22 Mar 2020 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
religius, place, tempile, masjid, mainpuri
शहर के प्रसिद्ध भीमसेन मंदिर का बंद गेट - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जनता कर्फ्यू के दौरान रविवार को धर्मस्थलों पर भी इस मुहिम को गजब का समर्थन मिला। मस्जिदों में जहां नमाजियों की अधिक भीड़ नहीं जुटी। वहीं मंदिर आदि स्थलों पर लोग पूजा करने नहीं गए। आह्वान का असर धर्मगुरुओं पर भी नजर आया। सभी ने समर्थन करते हुए समाज के लोगों से भीड़ न जुटाने की अपील की।
विज्ञापन

रविवार को जनता कर्फ्यू के दौरान भले ही जिले भर में प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था रही। चौक-चौराहों पर पुलिस व पीएसी के जवान लोगों की निगरानी में लगे रहे। गश्त का दौर चलता रहा। इस बीच भीड़ न जुटने देने को लेकर भी पुलिस मुस्तैदी के साथ चेकिंग आदि करती रही। इन सब के बीच जहां जनता ने भी प्रशासन का भरपूर समर्थन किया। भीड़ न जुटने देने के लिए घरोों में ही पूजा अर्चना की गई। लोग मंदिर तक नहीं गए।
विज्ञापन

वहीं धर्मगुरुओं की ओर से अपील जारी कर लोगों से मंदिर मस्जिद में भीड़ न लगाने की बात कही गई। इसका असर भी देखने को मिला। मंदिरों में जहां ताले लटके नजर आए वहीं लोग भी पूजा अर्चना करने नहीं पहुंचे। कुछ ऐसा ही हाल जिले भर की मस्जिदों का रहा। यहां नमाज के दौरान भीड़ नहीं जुटी। प्रशासन को भी इसके लिए अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरों में किए हवन-पूजन
जनता कर्फ्यू के दिन लोगों ने घरों में समय अपने-अपने तरीके से बिताया कुछ लोगों ने टीवी देखी तो कुछ लोग गपशप में लगे रहे। इस बीच बड़ी संख्या में ऐसे भी लोग थे, जिन्होंने घरों में विधिविधान के साथ पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही हवन पूजन भी किया। लोगों ने भगवान से इस खतरे की घड़ी में मदद की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed