फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   religious commentary ragging

रंग-रूप और धार्मिक टिप्पणी भी रैगिंग

Fri, 20 Jan 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Fri, 20 Jan 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
religious commentary ragging
एसएन मेडिकल कालेज में एंटी रैगिंग सेल ने छात्रों को बताई नई गाइड लाइन, बुकलेट बांटी, संकल्पपत्र भरवाए - फोटो : अमर उजाला
मारपीट, प्रताड़ित करना ही नहीं अब धार्मिक, शारीरिक, सामाजिक और राजनीतिक टिप्पणी करना भी रैगिंग मानी जाएगी। एसएन मेडिकल कालेज में हुई कार्यशाला में मेडिकल छात्रों को रैगिंग में शामिल नई गाइड लाइन के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

यहां जूनियरों को बुकलेट भी दी गई, जिसमें क्या है रैगिंग, शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर और कालेज की आंतरिक कमेटियों के नंबर और वेबसाइट दर्ज थी। बताया कि पीड़ित छात्र बिना किसी दबाव के तत्काल शिकायत दर्ज कर सकता है। सीनियरों से रैगिंग न करने के लिए संकल्पपत्र भी भरवाया। मुख्य वक्ता एंटी रैगिंग सेल के अध्यक्ष डा. एसके कठेरिया ने बताया कि रैगिंग करते पाए जाने पर छात्र का प्रवेश निरस्त हो सकता है। 25 हजार रुपये तक जुर्माना और जेल का भी प्रावधान है। मुख्य अतिथि प्राचार्य डा. सरोज सिंह ने छात्रों को पढ़ाई पर फोकस करने की सीख देते हुए रैगिंग न करने की सख्त हिदायत दी। संचालन डा. रिचा श्रीवास्तव ने किया। डा. एसके मिश्रा, डा. अतुल गुप्ता, डा. अंकुर गोयल, डा. हरेंद्र यादव, डा. रेनू अग्रवाल, डा. एसके कौशल, डा. योगेश गोयल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed