{"_id":"59986ac64f1c1bdc798b4971","slug":"relatives-of-passengers-travelling-in-kaling-utkal-are-worried-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर हादसाः आगरा में यात्रियों के परिवारीजन बेचैन, कॉल उठ रही न मिल रही खबर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर हादसाः आगरा में यात्रियों के परिवारीजन बेचैन, कॉल उठ रही न मिल रही खबर
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 19 Aug 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के खतौली में दुर्घटनाग्रस्त हुई कलिंग उत्कल एक्सप्रेस में आगरा से 47 यात्री सवार हुए थे। मथुरा से भी 21 यात्री ट्रेन में सवार हुए थे। हादसे की खबर मिलने के बाद उनके परिवारीजनों का बुरा हाल हो गया।
परिवारीजन ट्रेन में सवार अपने रिश्तेदारों की खैरियत जानने के लिए बेचैन रहे। देर शाम रेलवे की ओर से हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए। कई यात्रियों के परिवारीजन आगरा कैंट स्टेशन पर भी जानकारी करने पहुंच गए।
पुरी से हरिद्वार जाने वाली कलिंग उत्कल एक्सप्रेस शाम तकरीबन सात बजे मुजफ्फरनगर के खतौली में दुर्घटनाग्रस्त हुई। छह डिब्बे पटरी से उतरने के हादसे में 60 से अधिक यात्रियों के घायल होने की खबर टीवी चैनलों पर प्रसारित होने के बाद आगरा से सवार हुए यात्रियों के परिवारों की बेचैनी बढ़ गई। परिवारीजनों ने पहले तो मोबाइल पर अपनों से संपर्क किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका, उनकी बेचैनी बढ़ गई।

Trending Videos
रात में ही पहुंचे स्टेशन
परिवारीजनों ने रात में ही आगरा कैंट और राजा की मंडी स्टेशनों पर पहुंचकर जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन रात तकरीबन नौ बजे आगरा रेल मंडल ने हेल्प लाइन नंबर जारी किए। देर रात तक ट्रेन में सवार आगरा के यात्रियों के घायल होने के बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही थी। आगरा रेल मंडल के वाणिज्य प्रबंधक डा. संचित त्यागी ने बताया कि साधारण कोच में सवार यात्रियों के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल सकी है। स्टेशनों पर भी अलर्ट कर दिया गया है।
ये हैं हेल्पलाइन नंबर
आगरा - 0652-2460048
धौलपुर- 0564-2220014
मथुरा- 0565-2402008, 0565-2402009
धौलपुर- 0564-2220014
मथुरा- 0565-2402008, 0565-2402009