{"_id":"6166cf708ebc3e2eed12aead","slug":"relative-stolen-gold-biscuits-worth-rs-2-crore-from-railway-contractor-home-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भरोसे का कत्ल: रेलवे ठेकेदार के घर से रिश्तेदार ने चोरी किया 2.75 करोड़ का सोना, आगरा पुलिस ने आरोपी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरोसे का कत्ल: रेलवे ठेकेदार के घर से रिश्तेदार ने चोरी किया 2.75 करोड़ का सोना, आगरा पुलिस ने आरोपी पकड़ा
Wed, 13 Oct 2021 05:54 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 13 Oct 2021 05:54 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने इटावा में एक ब्रोकर के माध्यम से सोने की दो ब्रेेड बेची थी। इनका वजन तकरीबन 1.5 किलोग्राम था। उसे 60 लाख रुपये मिले थे। अपना कर्जा चुकाया। उसके पास 24 लाख रुपये और सोने की पांच ब्रेड (वजन तकरीबन 3.962 किग्रा) बची थी। उससे यह रकम और ब्रेड बरामद कर लिए गए।
विज्ञापन
आगरा: पुलिस ने पकड़ा चोरी का आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में जगदीशपुरा की आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर तीन में रेलवे के ठेकेदार प्रेमचंद के घर में रिश्तेदार रोहित ने 2.75 करोड़ का सोना चोरी किया था। ठेकेदार ने अपने भांजे पर शक जताया था, लेकिन पुलिस की जांच में उसकी संलिप्तता नहीं निकली। पुलिस ने आरोपी रिश्तेदार को पकड़कर घटना का खुलासा किया। उससे तकरीबन दो करोड़ का सोना और 24 लाख रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन
बेटी को कॉलेज छोड़ने गए थे ठेकेदार
रेलवे ठेकेदार प्रेमचंद्र सात अगस्त को बेटी आरती को कॉलेज छोड़ने पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर गए थे। उनके साथ पत्नी और बेटा भी था। उनकी उपस्थिति में भांजा सत्यनाराण घर आया था। उनके सामने ही वापस चला गया। उनके जाने के बाद भी घर आया। तब उनकी दूसरी बेटी प्रज्ञा घर में थी। उसने उसे घर में बैठा लिया। दूसरी मंजिल पर पढ़ाई करने चली गई। बाद में प्रेमचंद्र घर आ गए। अपनी तिजोरी चेक की। उसमें रखे दो लाख रुपये, 5.5 किलोग्राम वजनी सोने की सात ब्रेड और जेवरात नहीं थे। उन्होंने भांजे सत्यनारायण पर शक जताया। मुकदमा दर्ज कराकर कहा कि उसने अपने साथियों को बुलाकर चोरी की है। पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी। सत्यनारायण पुलिस से बचकर भाग निकला।
विज्ञापन
एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि विवेचना में जसवंत नगर, इटावा निवासी रोहित का नाम सामने आया। वह भी फरार हो गया था। पुलिस ने सत्यनारायण को पकड़ा, लेकिन उससे कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने रोहित की तलाश शुरू कर दी। मंगलवार को उसको आवास विकास कॉलोनी में बीएस प्लाजा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
तीन साल से आनाजाना था घर में
पुलिस की पूछताछ में रोहित ने बताया कि वह प्रेमचंद्र के साढ़ू का रिश्तेदार है। प्रेमचंद्र के घर में तीन साल से आना जाना था। वह उनके घर के काम भी करता था। कभी कभार गाड़ी भी चला लेता था। उसे पता था कि प्रेमचंद्र के घर में सोने के जेवरात और नकदी रखी है। इस पर उसने प्रेमचंद्र की तिजोरी की एक चाबी चोरी कर ली। सात अगस्त को उनके बाहर जाने पर घर आया। बेटी के काम में व्यस्त होने पर तिजोरी में रखे सोने के सात ब्रेड और दो लाख रुपये चोरी करके ले गया। शक न हो, उसके लिए प्रेमचंद्र के घर आने पर भी आता रहा। उन्होंने अगस्त के अंतिम सप्ताह में तिजोरी देखी। तब उन्हें चोरी का पता चला।
इटावा में ब्रोकर के माध्यम से बेची सोने की दो ब्रेड
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने इटावा में एक ब्रोकर के माध्यम से सोने की दो ब्रेेड बेची थी। इनका वजन तकरीबन 1.5 किलोग्राम था। उसे 60 लाख रुपये मिले थे। उसने दस लाख रुपये अपने खाते में जमा करा दिए। पांच लाख रुपये रिश्तेदार की बेटी के खाते मेें जमा कराए। इसके बाद अपना कर्जा भी चुकाया। उसके पास 24 लाख रुपये और सोने की पांच ब्रेड (वजन तकरीबन 3.962 किग्रा) बची थी। उससे यह रकम और ब्रेड बरामद कर लिए गए। वह इन्हें छिपाने ननिहाल इटावा जा रहा था। उससे चाबी भी मिली।
मुकदमे में नहीं दर्शाया सोने का वजन
पुलिस ने बताया कि प्रेमचंद्र ने मुकदमा दर्ज कराते समय सोने की ब्रेड का वजन और संख्या नहीं खोली थी। दो लाख रुपये चोरी होना ही बताया था। शुरूआत में पुलिस इसे सामान्य चोरी मान रही थी। उन्होंने पूछताछ के बाद ब्रेड की संख्या खोली। इस पर स्पेशल टीम को खुलासे के लिए लगाया गया। पुलिस ने काफी खोजबीन के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मैनपुरी: फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर नौकरी पाने वाली शिक्षिका बर्खास्त, वेतन की होगी रिकवरी