फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Relative raped woman in agra

आगरा: रिश्तेदार ने महिला से किया दुष्कर्म, समझौते के लिए तीन दिन हुई पंचायत, मुकदमा दर्ज

Wed, 23 Mar 2022 08:21 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 23 Mar 2022 08:21 PM IST
सार

दुष्कर्म का आरोपी इटावा के जसवंत नगर का रहने वाला है। उसका महिला के घर आना-जाना था। आरोप है कि मामले में समझौते के लिए आरोपी पक्ष तीन दिन तक पंचायत करता रहा। 

विज्ञापन
Relative raped woman in agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा के थाना जैतपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 40 वर्षीय महिला ने रिश्तेदार पर खेत में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। घटना रविवार की है। तीन दिन तक सुलह के लिए पंचायत होती रही। बुधवार को मुकदमा दर्ज कराया गया। आरोपी रिश्तेदार करन सिंह जसवंत नगर (इटावा) का रहने वाला है। जिसकी तलाश में पुलिस ने दबिश भी दी, लेकिन आरोपी मिला नहीं। 

विज्ञापन


पीड़िता के घरवालों ने पुलिस को बताया कि रिश्तेदार रविवार को उनके घर आया था। महिला अपने पति के साथ खेत पर काम करने गई थी। आरोप है कि वहां पहुंचे रिश्तेदार ने महिला के पति के साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद पति को पानी ले आने के लिए भेज दिया। फिर महिला के साथ दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन

घटना के बाद बेहोश हो गई थी पीड़िता 

घटना के बाद घर आते समय महिला गिरकर अचेत हो गई। तब परिजनों को घटना की जानकारी हुई। घरवालों ने महिला का सीएचसी ले जाकर उपचार कराया। चर्चा है कि एक से अधिक लोग इस घटना में शामिल थे। हालांकि महिला ने रिश्तेदार पर ही आरोप लगाया है। तीन दिन तक इस मामले में समझौते के लिए पंचायत होती रही।  

विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को पीड़ित परिवार ने जैतपुर थाने में रिश्तेदार के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ जैतपुर मनोज कुमार ने बताया कि तीन दिन बाद परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम ने इटावा में दबिश दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed