फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Registration of 4.52 lakh old vehicles canceled in six districts including Agra

Old Vehicles: आगरा सहित छह जिलों में 4.52 लाख पुराने वाहनों का पंजीकरण रद्द, अब कार्रवाई की तैयारी

Sat, 17 Dec 2022 02:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 17 Dec 2022 02:45 PM IST
सार

संभागीय परिवहन अधिकारियों की ओर से टीटीजेड कमेटी को भेजी गई जिलेवार रिपोर्ट में डीजल, लोडिंग, व्यावसायिक और निजी वाहन शामिल हैं। पंजीयन निरस्त वाहनों की सूची के आधार पर आगरा स्मार्ट सिटी के सीसीटीवी कैमरों ने 1100 वाहनों को चिह्नित किया है।
 

विज्ञापन
Registration of 4.52 lakh old vehicles canceled in six districts including Agra
15 साल से पुराने वाहन

विस्तार

आगरा के ताज ट्रेपेजियम जोन (टीटीजेड) में 15 साल पुराने 4.52 लाख वाहनों के पंजीयन आरटीओ ने निरस्त कर दिए हैं। छह जिलों की रिपोर्ट में आगरा अव्वल है। एटा सबसे फिसड्डी पाया गया है। भरतपुर दूसरे और मथुरा तीसरे स्थान पर है। सूची कार्रवाई के लिए संबंधित जिलों में यातायात पुलिस को भेजी गई है।

विज्ञापन


संभागीय परिवहन अधिकारियों की ओर से टीटीजेड कमेटी को भेजी गई जिलेवार रिपोर्ट में डीजल, लोडिंग, व्यावसायिक और निजी वाहन शामिल हैं। पंजीयन निरस्त वाहनों की सूची के आधार पर आगरा स्मार्ट सिटी के सीसीटीवी कैमरों ने 1100 वाहनों को चिह्नित किया है। पंजीयन निरस्त होने के बाद भी सड़कों पर ये वाहन दौड़ रहे हैं। इन्हें जब्त करने की कवायद शुरू हुई है। आगरा में 1.78 लाख वाहनों के पंजीयन निरस्त हुए हैं। इनके अलावा 70 हजार वाहन ऐसे हैं जिनके पंजीयन निरस्त करने के लिए छह महीने से नोटिस जारी हैं। 
विज्ञापन


एटा में एक भी वाहन का पंजीयन निरस्त नहीं हुआ है। टीटीजेड में आगरा के अलावा भरतपुर, एटा, हाथरस, फिरोजाबाद और मथुरा शामिल हैं। करीब 10 हजार वर्ग किमी. क्षेत्र टीटीजेड में पर्यावरण दृष्टि से संवेदनशील है। जिसमें प्रदूषणकारी व अनफिट वाहनों के प्रयोग पर रोक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

निरस्त वाहनों की रिपोर्ट

- आगरा: 1,78,596
- भरतपुर: 1,54,000
- मथुरा: 69,963
- फिरोजाबाद: 28,056
- हाथरस: 21,473
- एटा: शून्य  


सत्यापन भी कराया जा रहा

टीटीजेड  अध्यक्ष और मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने बताया कि '15 साल पुराने वाहनों पर प्रतिबंध है। उनके विरुद्ध सभी जिलों में कार्रवाई की जा रही है। वाहन स्वामियों का सत्यापन भी कराया जा रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed