फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   refined oil and vegetable ghee price increased before holi in mainpuri

मैनपुरी: होली से पहले रिफाइंड-वनस्पति घी 20 रुपये हुआ महंगा, सरसों के तेल का भाव भी बढ़ा

Sun, 27 Feb 2022 12:04 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 27 Feb 2022 12:04 AM IST
सार

होली से पहले खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ने लगे हैं। मैनपुरी में वनस्पति घी और रिफाइंड 20 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हुआ है। सरसों का तेल भी महंगा हो गया है। 

विज्ञापन
refined oil and vegetable ghee price increased before holi in mainpuri
सरसों का तेल (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

यूक्रेन-रूस के बीच छिड़े युद्ध का असर बाजार पर दिखने लगा है। त्योहारी सीजन से पहले बाजार में खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ने लगे हैं। मैनपुरी में वनस्पति घी और रिफाइंड 20 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हुआ है। वहीं सरसों के तेल का भाव भी पांच रुपये प्रति लीटर बढ़ा है। 

विज्ञापन


होली का त्योहार नजदीक है। वहीं रूस और यूक्रेन के बीच तनाव के बाद शुरू हुए युद्ध के कारण वनस्पति घी, रिफाइंड और सरसों का तेल महंगा हो गया है। पांच दिन में रिफाइंड और वनस्पति घी के दाम पांच रुपये प्रति लीटर बढ़ गए हैं। वहीं सरसों का तेल भी पांच रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है।
विज्ञापन


दुकानदारों का कहना है कि थोक में ही माल महंगा मिल रहा है। ऐसे में खुले बाजार में महंगा बेचना मजबूरी है। उनका कहना है कि थोक में उन्हें मांग के अनुसार माल नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि होली तक अभी और भी दम बढ़ने की आशंका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाव पर एक नजर 
खाद्य तेज 19 फरवरी 25 फरवरी 
रिफाइंड तेल 140 रुपया  160 रुपया
वनस्पति घी 140 रुपया 160 रुपया
सरसों का तेल 170 रुपया 175 रुपया
(भाव फुटबाजार में प्रति लीटर में है।)

दुकानदार बोले- कंपनियों ने बढ़ाए दाम  

दुकानदार शिवकांत गुप्ता ने बताया कि पांच दिन पहले अचानक वनस्पति के दाम कंपनियों ने बढ़ा दिए हैं। बीस रुपये प्रति लीटर तक वनस्पति महंगा हुआ है। कंपनियों से महंगा मिलने के कारण ही खुले बाजार में वनस्पति महंगा बेचा जा रहा है।

दुकानदार शिवनाथ ने बताया कि वनस्पति महंगा होने का असर बाजार पर भी पड़ रहा है। शादी वाले घरों में तो वनस्पति खरीदा जा रहा है, लेकिन आम आदमी अपने बजट में कटौती करता दिख रहा है। बिक्री पर भी असर पड़ा है।

होली से महंगाई दिखने लगी

कंसपुर के ग्राहक राजीव राजपूत ने कहा कि होली के त्योहार से पहले ही बाजार में महंगाई दिखने लगी है। घरों में आमतौर पर वनस्पति, रिफाइंड और सरसों के तेल का प्रयोग होता है। तीनों महंगे होने से रसोई के बजट पर असर पड़ेगा। 

गांव औरंध के संजय राजपूत ने बताया कि महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। कभी सब्जी, कभी राशन तो कभी वनस्पति महंगा हो जाता है। महंगाई का सबसे ज्यादा असर आम आदमी पर ही पड़ता है। त्योहार पर महंगाई और अधिक बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed