फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Red house became winner in inter house competition

आगरा: इंटर हाउस प्रतियोगिता में रेड हाउस बना विजेता

Mon, 20 Feb 2023 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 20 Feb 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Red house became winner in inter house competition
मैनपुरी। शहर एसबीआरएल एकेडमी में इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हआ। प्रतियोगिता मे ंरेड, ब्लू, ग्रीन और येलो हाउस की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला येलो हाउस और रेड हाउस के बीच में खेला गया। फाइनल में रेड हाउस ने येलो हाउस को चार विकेट से पराजित कर विजेता कप अपने नाम किया।
विज्ञापन



सोमवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में रेड हाउस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बैटिंग करते हुए येलो हाउस ने निर्धारित 20 ओवर में 117 रन का स्कोर खड़ा किया। येलो हाउस की तरफ से विशाल ने सर्वाधिक 57 रन बनाए। रेड हाउस की तरफ से नीलेश ने 18 रन देकर चार विकेट प्राप्त किए। विजेता टीम रेड हाउस की तरफ से कप्तान सौरभ ने सर्वाधिक 32 रन, आर्यन ने 24 रन और अश्वनी नें 23 रन का योगदान दिया। येलो हाउस के विशाल ने दो विकेट झटके।
विज्ञापन



समापन अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या स्तुति गुप्ता ने समापन अवसर पर विजेता रेड हाउस को विजेता कप और येलो हाउस को उपविजेता कप सौंपा। अन्य खिलाडिय़ों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या ने कहा कि जिन्हें प्रतियोगिता जीती है वे बधाई के पात्र हैं। जो हारे हैं उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है वे इस बात का पता लगाएं कि उसने कहां-कहां गलती हुई है। भविष्य में गलतियों का सुधार कर विजेता बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed