{"_id":"6a1fafde5ef40e3cba077082","slug":"red-corner-notice-to-be-issued-against-syed-dawood-in-conversion-funding-case-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कनाडा में छिपे दाऊद की तलाश, रेड कॉर्नर नोटिस होगा जारी; धर्मांतरण केस में नया अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कनाडा में छिपे दाऊद की तलाश, रेड कॉर्नर नोटिस होगा जारी; धर्मांतरण केस में नया अपडेट
Wed, 03 Jun 2026 10:08 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 03 Jun 2026 10:08 AM IST
सार
आगरा पुलिस धर्मांतरण फंडिंग के मुख्य आरोपी सय्यद दाऊद के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने की तैयारी कर रही है, जो फिलहाल कनाडा में छिपा बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपपत्र की प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट लखनऊ मुख्यालय और गृह मंत्रालय को भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आगरा धर्मांतरण केस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
धर्मांतरण के लिए फंडिंग करने के मुख्य आरोपी सय्यद दाऊद का पुलिस रेडकाॅर्नर नोटिस जारी कराने जा रही है। इसके लिए लखनऊ में पुलिस मुख्यालय को विस्तृत रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके बाद गृह मंत्रालय को रिपोर्ट जाएगी। रेडकाॅर्नर नोटिस जारी होने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी आसान हो जाएगी।
जुलाई, 2025 में धर्मांतरण गिरोह का आगरा पुलिस ने खुलासा किया था। 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। बाद में 4 और आरोपी गिरफ्तार किए गए थे। कनाडा में छिपा सय्यद दाऊद गिरोह के लिए फंडिंग का कार्य करता था। जांच में उसका नाम सामने आने के बाद पुलिस ने गिरफ्तारी के प्रयास किए। वह मूल रूप से भोपाल का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के घर की कुर्की की कार्यवाही कर दी थी। अब चार्जशीट लगाने की तैयारी कर ली गई है।
डीसीपी आदित्य सिंह ने बताया कि सय्यद दाऊद की गिरफ्तारी के लिए रेडकार्नर नोटिस जारी कराया जाएगा। इसके लिए लखनऊ मुख्यालय रिपोर्ट भेजी जाएगी। गृह मंत्रालय की ओर से एक बार रेडकार्नर नोटिस जारी होने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी करना आसान हो जाएगा।