{"_id":"61cb731e00716e06b550e688","slug":"recovery-of-entry-fee-started-on-two-new-barriers-agra-news-agr5194386123","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो नए बैरियरों पर प्रवेश शुल्क की वसूली शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो नए बैरियरों पर प्रवेश शुल्क की वसूली शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। छावनी परिषद ने सोमवार की रात से फतेहाबाद रोड और यमुना किनारा रोड पर दो नए एंट्री टैक्स बैरियर शुरू कर दिए। अब रात्रि 10 से सुबह पांच बजे तक यहां एंट्री टैक्स की वसूली होगी। माल रोड पर कमिश्नरी के नजदीक और यमुना किनारा मार्ग पर एंट्री बैरियर लगा दिए। इससे ताजनगरी में भ्रमण करने आने वाले माल वाहनों और शहर के लोगों की जेब पर बोझ बढ़ेगा। अभी तक छावनी परिषद मधु नगर और सदर बाजार थाने के सामने दो ही एंट्री प्वाइंट्स पर वाहनों से एंट्री टैक्स की वसूली कर रहा था।
छावनी क्षेत्र में नए एंट्री टैक्स बैरियर लगाए जाने का पर्यटन उद्यमी विरोध कर चुके हैं। उनका कहना है कि आगरा कैंट रेलवे स्टेशन, आगरा फोर्ट स्टेशन, आगरा फोर्ट बस स्टैंड, गोल्फ कोर्स, स्पोर्ट्स स्टेडियम, हवाई अड्डा, मुख्य डाकघर, पासपोर्ट कार्यालय, सदर बाजार, केंद्रीय तारघर, कमिश्नर कैंप कार्यालय, एसएसपी ऑफिस व टूरिस्ट ऑफिस छावनी क्षेत्र में हैं। अधिकांश होटल, शॉपिंग मॉल, रेस्टोरेंट, शादी घर इत्यादि के लिए माल रोड से जाते हैं। ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी अवलोकन के लिए पर्यटकों को गुजरना पड़ता है।
फतेहाबाद रोड पर सहालग के सीजन में बड़ी संख्या में विवाह समारोहों में जाने वाले वाहन गुजरते हैं। पर्यटकों के वाहनों की आवाजाही भी होती है। माल रोड पर नो एंट्री खुलने पर भारी वाहन गुजरेंगे, इन वाहनों से वसूली के दौरान जाम लगेगा। सबसे ज्यादा ट्रांसपोर्ट कंपनियां जाटनी का बाग, यमुना किनारा मार्ग, बेलनगंज, सेक्सरिया रोड पर हैं, काफी वाहन आते जाते हैं।
विज्ञापन
ताजमहल को प्रदूषण से बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने यहां के अधिकांश उद्योगों पर रोक लगा रखी है। एंट्री टैक्स की वसूली से ट्रैफिक जाम में फंसे वाहनों के धुएं से वायु प्रदूषण बढ़ेगा। इस बारे में छावनी के सीईओ से अन्य अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं। - प्रहलाद अग्रवाल, संयोजक, कन्फेडरेशन ऑफ टूरिज्म एसोसिएशंस
टूरिस्ट ट्रेड बुरे दौर से गुजर रहा है। ऐसे में छावनी को एंट्री टैक्स के बैरियर बढ़ाने से बोझ ही बढ़ेगा। जम की समस्या के साथ ही प्रदूषण समेत अन्य समस्याओं में इजाफा होगा। हमने राज्यमंत्री और अधिकारियों तक यह बात पहुंचाई है। - हाकिम सिंह, अध्यक्ष टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन
इससे प्रदूषण में इजाफा होगा। टूरिस्ट व्हीकल को परेशानी उठानी पड़ेगी। यह शहर की छवि को प्रभावित करेगा। कितने टोल टैक्स लिए जाएंगे। इससे पर्यटन को नुकसान होगा। - रमेश वाधवा, अध्यक्ष, होटल एंड रेस्टोरेंट ऑनर्स एसोसिएशन
छावनी ने आय बढ़ाने के लिए दो नए प्रवेश शुल्क बैरियर लगाने का निर्णय लिया था। सोमवार से दोनों स्थानों पर इन्हें शुरू कर दिया गया है। - डॉ. अशोक कुमार शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी, छावनी परिषद
वाहन शुल्क
चार पहिया (हल्के वाहन 75 रुपये
ट्रक, बस, ट्रोला आदि 150
छह चक्का से अधिक भारी वाहन 200
फिलहाल टूरिस्ट गाड़ियों से वसूली नहीं