{"_id":"33357837be1b6072e4f937c8dca44ad5","slug":"record-visiters-came-to-taj-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताज: सैलानियों के सैलाब से टूटा रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताज: सैलानियों के सैलाब से टूटा रिकार्ड
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 27 Dec 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिसमस के बाद शनिवार को ताजमहल पर सैलानियों का सैलाब उमड़ आया, जिसने भीड़ के पुराने सभी रिकार्ड तोड़ दिए। ताज पर शनिवार को 49053 ई-टिकट बेचे गए, जबकि करीब 1.05 लाख लोगों ने ताजमहल का दीदार किया। स्कूली बच्चों के ग्रुप होने से ताज पर भीड़ ज्यादा रही। ताज पर भीड़ का आलम ये था कि पश्चिमी गेट पार्किंग से लेकर यमुना किनारा पर हाथी घाट तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की पार्किंग बनी रही। इससे रात तक जाम लगा रहा। ताज पर पहली बार पूर्वी गेट से दक्षिणी गेट तक पर्यटकों की कतार पहुंच गई।
शहर के पुलिस, प्रशासन का क्राउड मैनेजमेंट शनिवार को फेल हो गया। दीदार ए ताज के लिए सुबह से आए सैलानियों के चलते यमुना किनारा रोड देर रात तक जाम रहा तो ताज के पास पैदल निकलने के लिए भी दिक्कतें आईं। पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी गेट पर शाम तक हुजूम रहा। ड्रापिंग और लपकों ने भीड़ का फायदा उठाया तो पुलिस और पर्यटन पुलिस मूक दर्शक बनकर पर्यटकों की जेेब कटते हुए देखती रही। पुरानी मंडी से लेकर पूरे ताजगंज, शिल्पग्राम तक और किले तक के रोड पर वाहनों की पार्किंग से जाम लगा रहा। ट्रैफिक पुलिस जाम के बाद भी इन जगहों से नदारद रही।
बिन देखे लौटे कोलकाता
शनिवार को टिकट होने के बाद भी करीब 2 हजार सैलानी ताजमहल देखे बिना ही लौट गए। टिकट खरीदने के बाद सुरक्षा जांच कतार में घंटों लगे रहने के बाद भी सैलानियों को प्रवेश नहीं मिल पाया। सबसे बुरे हालात पश्चिमी गेट टिकट काउंटर के रहे। सहेली बुर्ज के टिकट काउंटर से पर्यटकों की कतार नीम तिराहे से आगे एडीए मार्केट तक रही। कोलकाता के विनय राय, सौगत राय, शगुन मुखर्जी के साथ आए दो दर्जन लोगों का ग्रुप ताजमहल बिना देखे ही लौटने को मजबूर हुआ। शाम को ट्रेन होने के कारण उन्होंने एक होटल की छत से ताज देखकर लौटना मुनासिब समझा। वह तीन घंटे तक टिकट काउंटर और सुरक्षा जांच कतार में खड़े रहे थे।