फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   record power supply in uttar pradesh due to scorching heat

भीषण गर्मी से झुलस रहा यूपी, तापमान 45 के पार, बिजली आपूर्ति का है ऐसा हाल

Thu, 24 May 2018 03:50 PM IST
पुनीत शर्मा, अमर उजाला मथुरा
पुनीत शर्मा, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 24 May 2018 03:50 PM IST
विज्ञापन
record power supply in uttar pradesh due to scorching heat
झुलसाती गर्मी
भीषण गर्मी में बिजली की मांग 19 हजार मेगावाट के पार पहुंच गई है। यह आंकड़ा 21 मई से शुरू हुआ है और 23 मई तक 18 हजार मेगावाट तक बना हुआ है। स्थिति यह है कि उन शहरों में भी कटौती करनी पड़ी जहां 24 घंटे बिजली मिल रही थी।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में है। मथुरा में ही 44 से 45 तक तापमान पहुंच चुका है। स्थिति यह है कि दिन रात एसी और कूलर चल रहे हैं। बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। 
विज्ञापन


21 मई को प्रदेश में बिजली की रिकॉर्ड मांग रही। डिमांड 19 हजार 272 मेगावाट को भी पार कर गई थी। कई बड़े बिजलीघर कांप गए थे। आपात कटौती करनी पड़ी। 23 मई को भी 18 हजार मेगावाट बिजली की मांग रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दो हजार ट्रांसफॉर्मर फुंके

बिजली विभाग का मानना है कि मांग लगातार बढ़ेगी। शाम को छह बजे से रात को 11 बजे तक बिजली की डिमांड सबसे ज्यादा आ रही है। स्थिति यह है कि इसी अवधि में ट्रांसफॉर्मर भी सबसे ज्यादा फुंकते हैं। 

बिजली विभाग ने सर्वाधिक मांग वाले जनपदों में अलर्ट जारी किया है। कहा गया है कि अगर कहीं अचानक लोड बढ़ता है तो सावधानी बरती जाए। ताकि बड़ा फॉल्ट होने से रोका जा सके। पावर कट किया जा सकता है।

इन गर्मियों में प्रदेश में अभी तक दो हजार से ज्यादा ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। इनमें 123 ट्रांसफॉर्मर मथुरा में ही फुंक चुके हैं। ट्रांसफॉर्मर फुंकने के सबसे ज्यादा मामले अप्रैल के अंतिम सप्ताह से मई तक के हैं। 

इन जिलों में ज्यादा मांग

बिजली विभाग के इंजीनियरों का कहना है कि इस समय बाहर का तापमान भी 44 तक पहुंच रहा है। इससे ट्रांसफॉर्मर को बचाए रखना भी बेहद मुश्किल है।       

सबसे ज्यादा आगरा, मथुरा, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, बरेली, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, इलाहाबाद और फैजाबाद जिलों में बिजली की मांग हैं।

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि इस समय बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। 21 मई को तो 19 हजार मेगावाट के भी पार पहुंच गई थी। लेकिन हम फिर भी मांग के मुताबिक बिजली दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed