फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Record 20 thousand tourists arrived on Saturday for Didar-e-Taj

दीदार ए ताज के लिए शनिवार को पहुंचे रिकॉर्ड 20 हजार सैलानी

Sun, 29 Aug 2021 01:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Record 20 thousand tourists arrived on Saturday for Didar-e-Taj
आगरा। शनिवार को ताजमहल में पर्यटकों की भीड़। अमर उजाला - फोटो : Agra City
आगरा। ताजमहल के दीदार के लिए शनिवार को सैलानियों की रिकॉर्ड संख्या रही। कोरोना काल में फरवरी के बाद यह पहला मौका था, जब शनिवार को ताजमहल पर पर्यटकों की संख्या 20 हजार तक हो गई। इससे पहले 14 हजार तक पर्यटक ताज पर आए थे।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर के बाद पर्यटकों की संख्या में अचानक इजाफा हुआ। माना जा रहा है कि रविवार की बंदी खत्म हो जाने के कारण दिल्ली एनसीआर और लखनऊ के पास के सैलानी रात्रि प्रवास के लिए शनिवार को आ गए, इस वजह से शनिवार शाम को पर्यटकों की भीड़ ताजमहल पर देखने को मिली। पर्यटन उद्यमी ताज पर 20 हजार सैलानियों के पहुंचने से उत्साहित हैं।
विज्ञापन

न केवल ताज, बल्कि आगरा किला पर भी सैलानियों की संख्या पहले की तरह हो गई है। किले पर 4,105 पर्यटक आए, जबकि अन्य स्मारकों पर सैलानियों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। लोगों में ताजमहल के दीदार का ही क्रेज रहा। दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे के बीच पर्यटकों की संख्या ज्यादा नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मारक पर्यटक
आगरा किला 4105
फतेहपुर सीकरी 408
सिकंदरा 635
एत्माद्दौला 226
महताब बाग 70
रामबाग 75
मरियम टूम 35
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed